प्रियंका चोपड़ा ने कुछ इस अंदाज में दी प्रिंस हैरी-मेगन मार्कल को बेटा होने पर बधाई, ऐसे जताई अपनी खुशी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए प्रिंस हैरी और अपनी दोस्त मेगन मार्कल को ढेरों बधाई दी है। दरअसल मेगन मार्कल और प्रियंका चोपड़ा बेहद ही अच्छे दोस्ते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को दी बधाई ( फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा प्रिंस हैरी की पत्नी और अपनी दोस्त मेगन मार्कल के बेटे के जन्म का जश्न मनाती हुई नजर आईं हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए प्रिंस हैरी और अपनी दोस्त मेगन मार्कल को ढेरों बधाई दी है। उनके बधाई देने का तरीका यदि आप भी देखेंगे तो आपको भी वो जरूर पसंद आएगा। उनकी खुशी का अंदाजा उनके पोस्ट को देखकर लगाया जा सकता है।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को बेटे के जन्म पर बधाई दी है। उन्होंने शाही परिवार द्वारा सोशल मीडिया पर  जारी किए गए एक पोस्टर को शेयर करते हुए दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका ने उस पोस्टर पर दिल बनाकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। दरअसल शाही परिवार द्वारा जो पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है  उसमे लिखा गया है कि लड़के ने जन्म लिया है। साथ ही ट्विटर पर जब ये खबर शेयर की गई तो उस वक्त संदेश के तौर पर लिखा गया कि ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। पोस्टर में एम और एचलिखा हुआ है। एच यानी प्रिंस हैरी और एम यानी मेगन मार्कल।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा का पोस्ट…

वहीं, आपको बताते चलें कि जब प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की जब शादी हुई थी। तो प्रियंका चोपड़ा उसमे शामिल होने पहुंची थी। जहां एक्ट्रेस के खूबसूरत अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था। वहीं, जब प्रियंका और निक जोनस की शादी हुई थो तो उस वक्त मेगन मार्कल प्रेग्नेंटी थी और ऐसी खबर आई थी कि इसी की वजह से वो दोनों की शादी में नहीं आ पाईं।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।