प्रियंका चोपड़ा ने शादी के LOOK को लेकर खोले राज, ऐसी होगी उनकी वेडिंग ड्रेस

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। हालही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंवेट के दौरान शादी को लेकर खुलासा किया...

  |     |     |     |   Updated 
प्रियंका चोपड़ा ने शादी के LOOK को लेकर खोले राज, ऐसी होगी उनकी वेडिंग ड्रेस

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही निक जोनस (Nick jonas) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इस कपल की शादी को लेकर सोशल मीडिया में चर्चा जोरों पर है। प्रियंका के दुल्हन के लुक को लेकर उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है। अपने शादी के लुक को लेकर हालही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंवेट के दौरान खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनकी शादी की ड्रेस बहुत क्यूट और आरामदायक होगी।

इंवेट में पत्रकारों द्वारा शादी की ड्रेस को लेकर सवाल पूछा गया। जिसको लेकर उन्होंने इसका खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बहुत ही आरामदायक वाली क्यूट ड्रेस अपनी शादी में पहनेंगी। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका की ड्रेस डिजाइन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा करने वाले हैं।

फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस राजस्थान के जोधपुर में नवंबर महीने के अंत में शादी करने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। प्रियंका और निक की इस भव्य शादी में तकरीबन 200 देशी-विदेशी मेहमान हिस्सा लेंगे।

View this post on Instagram

☀️

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

बीते हफ्ते ही प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था। इसको लेकर मीडिया में उनकी शादी की खबरें जोरों पर थी। बताया जा रहा था कि दोनों को शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए जोधपुर गए हुए थे। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए जानकारी दी थी कि वो अपनी बेस्ट फ्रेंड तमन्ना के पति सुदीप दत्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए जोधपुर गई थीं।

एक साल से कर रहे थे डेट

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे को तकरीबन एक साल से डेट कर रहे थे। निक ने अपने दिल की बात प्रियंका से उनके जन्मदिन के मौके पर लंदन में कही थी। इसके बाद प्रियंका ने निक के प्रपोजल पर तुरंत हां कर दी थी। इसके बाद इन दोनों अगस्त में मुंबई में पूरे विधि-विधान के साथ सगाई कर ली। बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस में शुमार प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं। उनकी कमाई 25 मिलियन डॉलर है।

View this post on Instagram

Happy birthday baby. 💋❤️@nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

सगाई के बाद प्रियंका निक जोनस के साथ खूब मस्ती कर रही हैं। इसके चलते उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से इंकार कर दिया था। इस कपल की उम्र में काफी अंतर है। प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं। हाल ही में निक ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया था, वहीं प्रियंका ने जुलाई में अपना 36वां जन्मदिन मनाया। उम्र को लेकर दोनों ट्रोल भी हो चुके हैं।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply