प्रियंका चोपड़ा को हुआ इस सिंगर से प्यार, उम्र में है 10 साल छोटा

प्रियंका चोपड़ा कर रही हैं इस सिंगर को डेट, जानें पूरी डिटेल

खुलेआम चल रहा है निक और प्रियंका का रोमांस, ये रहा सबूत

बात जब पर्सनल लाइफ की हो तो प्रियंका चोपड़ा ने कभी कोई बात बाहर नहीं आने दी है लेकिन कहते हैं न कि इश्क छिपाए नहीं छिपता…ऐसा ही हुआ है देसी गर्ल के साथ भी| प्रियंका चोपड़ा का नाम इन दिनों अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है| रिपोर्ट्स की माने तो तो काफ़ी समय से एक दुसरे को डेट कर रहे हैं| यही नहीं बल्कि दोनों को हाल में ही एक साथ छुट्टियों पर साथ में समय बिताते हुये देखा गया था|

हालाँकि इस बात ने तब तूल पकड़ लिया जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक स्टेडियम के अन्दर जा रहे हैं| दोनों को एक दुसरे का हाथ थामे हुए देखा जा सकता है| यहाँ देखिये ये वीडियो-

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं जब दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया हो| इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को पिछले साल यानी 2017 में एक रेड कार्पेट इवेंट में एकसाथ देखा गया था। तब भी दोनों के क्लोज़ होने की खबरें सामने आयीं थी हालाँकि तब प्रियंका चोपड़ा नें ख़बरों को सिरे से खारिज कर दिया था|

हालाँकि इस बारे में जब उनसे एक शो पर पूछा गया कि वो निक के साथ क्यों गयी थी? तो प्रियंका चोपड़ा ने जवाब देते हुए कहा था कि दोनों ने एक ही डिजाईनर की ड्रेस पहनी थी इसलिए उन्होंने साथ में जाने का सोचा| इसके पीछे और कोई वजह नहीं है|

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा की उम्र 35 साल है वहीँ निक अभी 25 साल के हैं| दोनों में करीब 10 साल की उम्र का फासला है| वहीँ रिलेशनशिप की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा का नाम इससे पहले टॉम हेडेल्सन के साथ भी जोड़ा गया था| हालाँकि कुछ समय बाद ही ये खबर आनी बंद हो गयी|

प्रियंका के इस नए रिलेशनशिप पर आप क्या कहना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।