OMG! प्रियंका चोपड़ा के कुत्ते डायना की जैकेट की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने कुत्ते डायना से बेहद प्यार करती हैं। क्या आप जानते हैं कि ठंड से बचाने के लिए प्रियंका ने अपने डॉगी के लिए कितनी महंगी जैकेट खरीदी है।

प्रियंका चोपड़ा ने 2017 में अपने डॉगी डायना को अडॉप्ट किया था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी की थी। उनकी शादी की चर्चा बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी खूब रही। फिलहाल इस समय प्रियंका अपने ससुराल लॉस एंजेल्स में हैं और उनका पालतू डॉगी डायना भी उनके साथ है। प्रियंका डायना से बेहद प्यार करती हैं, इतना कि कई बार प्रियंका उसे अपने साथ शॉपिंग, रेस्टोरेंट भी ले जाती हुई नजर आई हैं। एक बार फिर प्रियंका डायना की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल ठंड से बचाने के लिए उन्होंने डायना के लिए करीब 37 लाख रुपये की जैकेट खरीदी है।

प्रियंका ने जैकेट पहने अपने फीमेल डॉगी डायना की तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। प्रियंका ने डायना के लिए ‘मोन्क्लेर’ द्वारा डिजाइन जैकेट खरीदी है। ऑनलाइन इस जैकेट की कीमत करीब 45 हजार यूरो यानी कि तकरीबन 37 लाख रुपये है। इतनी कीमत में आपको दिल्ली के पॉश इलाके में तो नहीं लेकिन हां किसी ठीक-ठाक कॉलोनी में तो घर जरूर मिल सकता है। आपको बता दें कि प्रियंका की स्टाइलिस्ट मिमी कर्टेल ही डायना की देखभाल करती हैं। 2017 में प्रियंका ने डायना को अडॉप्ट किया था। प्रियंका के डायना के प्रति प्यार की इंतेहा देखिए उन्होंने डायना का सरनेम भी चोपड़ा रखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की यह तस्वीरें…

बहरहाल प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे। फिल्म में दंगल गर्ल जायरा वसीम भी मुख्य भूमिका में होंगी। पिछले साल दिसंबर में अपनी शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली में फिल्म के कुछ सीक्वेंस शूट भी किए थे। प्रियंका के पास फिलहाल हॉलीवुड के भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। फिलहाल तो प्रियंका अपने ससुराल में छुट्टियां इन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका ने शादी के बाद अपना पहला क्रिसमस जोनस फैमिली के साथ मनाया था। हाल ही में वह पति निक जोनस, अपने देवर जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर के साथ स्विटजरलैंड में छुट्टियां मनाते हुए नजर आई थीं।

देखें प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें…

देखें यह वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।