VIDEO: पिता अशोक चोपड़ा को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, सुनाया ये इमोशनल सॉन्ग

प्रियंका चोपड़ा अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा से कितना प्यार करती थीं, इसका खुलासा सिमी ग्रेवाल के चैट शो के एक वायरल वीडियो में हुआ.

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कई कार्यक्रमों में अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को याद कर भावुक हो चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा एक बेहतर एक्टर होने के साथ-साथ सिंगर भी हैं। साल 2011 में वह सिमी ग्रेवाल के चैट शो में आई थीं। उस वक्त उन्होंने अपने पिता को याद कर एक गाना गाया था, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिमी ग्रेवाल के चैट शो में प्रियंका ने साल 1993 में आए मारिया कैरी के सुपरहिट हॉलीवुड सॉन्ग ‘देयर इज़ अ हीरो’ के बोल दोहराए और इस गीत को अपने पिता को समर्पित किया। प्रियंका के इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और लगातार लाइक-रीट्वीट कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। वह अक्सर अपने पिता को याद कर भावुक हो जाती हैं। प्रियंका का साल 2011 का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के चैट शो का है। प्रियंका चोपड़ा बतौर गेस्ट कार्यक्रम में पहुंची थीं।

पिता की बात करते हुए प्रियंका इमोशनल हो जाती हैं और अपने डैड अशोक चोपड़ा को अपना हीरो बताती हैं। प्रियंका अपनी कामयाबी का श्रेय अपने दिवंगत पिता को देना नहीं भूलतीं हैं। वह कई कार्यक्रमों में कह चुकी हैं कि आज वह जो कुछ भी हैं अपने पिता की वजह से हैं। उनके पिता ने हर कदम पर उनका साथ दिया था।

वीडियो में देखिए प्रियंका का इमोशनल सॉन्ग…

‘विल आई एम’ और ‘पिटबुल’ के साथ गाना गा चुकी हैं प्रियंका

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा के सिंगिंग टैलेंट से हम अच्छी तरह वाकिफ हैं। कुछ साल पहले उन्होंने इंटरनेशनल सिंगर्स ‘विल आई एम’ और ‘पिटबुल’ के साथ ‘इन माय सिटी-एक्जोटिक’ सोलो ट्रैक गाना गाया था। गाना काफी हिट रहा था। शायद आप जानते हैं कि नहीं, ग्लोबल हिटमेकर्स ‘चेन स्मोकर’ जब कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रहे थे तो उस समय भी प्रियंका उनके साथ ‘इरेज़’ टाइटल से एक गीत गा चुकी हैं। यह गीत काफी जबरदस्त हिट रहा था। अब बात करें प्रियंका चोपड़ा की शादी की तो उनके विदेशी मंगेतर निक जोनास उन्हें सात समुंदर पार ले जाने के लिए देश पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका और निक राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन में शादी करेंगे।

2 और 3 दिसंबर को होगी प्रियंका और निक की शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह प्रियंका और निक भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 दिसंबर को हिंदू परंपरा और 3 दिसंबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोनों शादी करेंगे। शादी के बाद दिल्ली, मुंबई और न्यूयॉर्क में रिसेप्शन होगा।

प्रियंका और निक ने न्यूयॉर्क में भी रखा है रिसेप्शन

दिल्ली में जहां प्रियंका और निक का परिवार, रिश्तेदार और दोनों के दोस्त शिरकत करेंगे तो मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में प्रियंका के प्रोफेशनल दोस्त यानी कि समूचा बॉलीवुड जगत शिरकत करेगा। निक ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए न्यूयॉर्क में रिसेप्शन रखा है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के फैन्स उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स देखना चाहते हैं कि रील लाइफ में प्रियंका दुल्हन के लिबास में कैसी नजर आती हैं।

नीचें देखिए मारिया कैरी का ओरिजिनल सॉन्ग ‘हीरो’…

नीचे देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

View Comments (1)