प्रियंका चोपड़ा की सिगरेट पीते हुए तस्वीर हुई वायरल, ट्रोलर्स ने पूछा- अस्थमा सिर्फ दिवाली में होता है?

शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि उन्हें अस्थाम है, लेकिन अब देखिए कैसे वह सिगरेट पीती हुई दिखाई दी है, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया।

सिगरेट पीने पर प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल (फोटो साभार- ट्विटर)

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा सिगरेट पीती हुई दिखाई दी है। इस दौरान उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा को ऐसा करता देख उनके फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं कई तरह की बात सोशल मीडिया पर लिखी जाने लगी।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Smoke Cigarette) की जो तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। उसमें प्रियंका की मां मुध चोपड़ा और पति निक जोनस सिगार पीते हुए नजर आए हैं। प्रियंका की यह तस्वीर शिप की है। कुछ वक्त पहले प्रियंका ने ट्विट किया था कि धूम्रपान करना खतरनाक है, लेकिन अब उनसे ऐसा करते देख ट्रोलर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एक्ट्रेस के ट्वीट की तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स उनके कई सवाल कर रहे हैं।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा को कैसे किया गया ट्रोल

वहीं, प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर इसलिए भी चर्चा में बनी हुई है क्योंकि उन्होंने शादी से पहले  उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने खुद बताया था कि वह अस्थमा से पीड़ित हैं। वहीं, उनकी ये तस्वीर सामने आने के बाद एक ट्रोलर ने पूछा –  ये कौन सा अस्थाम है जो केवल दिवाली में ही होता है। आपको बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपना बर्थडे वीक एंजॉय कर रही हैं। वो फिलहाल अभी मियामी में है और अपनी फैमिली और दोस्तों संग वक्त बिता रही हैं।

यहां भी देखिए एक और मजेदार ट्वीट

प्रियंका चोपड़ा की मिनी ड्रेस-लिपस्टिक क्लच की कीमत उड़ा देगी होश, घूम सकते हैं परिवार सहित हफ्ते भर तक लंदन

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।