मुंह छुपाकर ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर ने खोला राज

शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' असली कहानी पर आधारित है...

दिल्ली के प्रदूषण भरी हवाओं में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के सिलसिले में आई हुई हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ ही फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग के लिए दिल्ली आए एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मास्क पहनकर शहर के प्रदूषण से मुकाबला करते हुए देखा गया है। फरहान ने सोमवार को एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दोनों कलाकार एंटी-पॉल्यूशन (प्रदूषण- रोधी) मास्क पहने देखे जा सकते हैं।

शूटिंग को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सूरज और मैं..दिल्ली यह रहे हम..’द स्काई इज पिंक’।’ इसके साथ ही फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस जायरा वसीम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में लिखा हुआ था, ‘दिल्ली के दिन।’ इसके अलावा दिल्ली की हवाओं को सहन करते हुए फरहान ने लिखा, “दिल्ली की हवा में अपनी भावनाओं को छिपा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा, आपका पोज तो एकदम सही है।’ अभिनेता ने संदेश का अंत टिक मार्क इमोजी के साथ किया। वहीं, तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा, “अरे दिल्ली..तुम्हें क्या हो गया है?”

देखें प्रिंयका का पोस्ट…

फरहान का पोस्ट…

बताते चलें कि सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म की शूटिंग मुंबई, लंदन और अंडमान में भी होगी। फिल्म के संवाद जूही चतुर्वेदी लिख रही हैं, जबकि प्रीतम चक्रबर्ती इसे धुनों से सजाएंगे। रोनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर इसके निर्माता हैं। फिल्म में फरहान अख्तर भी हैं। इसकी कहानी आयशा चौधरी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मनरी फाइब्रोसिस बीमारी से ग्रसित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर (प्रेरक वक्ता) बनीं। अब देखना होगी की एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की जोड़ी क्या कमाल दिखाती हैं। जो की शानदार ही होगी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।