प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग हुई पूरी, देखिए पैकअप की खास तस्वीरें

करीब 3 साल बाद प्रियंका चोपड़ा हिंदी फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम भी नजर आएंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है।

'द स्काई इज पिंक' के टीम मेंबर्स के साथ फरहान अख्तर(फोटो:तरण आदर्श)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा लंबे वक्त से हिंदी फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जय गंगाजल’ थी। इस फिल्म के बाद वो हॉलीवुड में बिजी हो गई। लेकिन अब लंबे अरसे बाद ये एक्ट्रेस बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जहां टीम मेंबर्स शूट रैप करते नजर आ रहे हैं और इसकी जानकारी दे रहे हैं।

इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम नजर आएंगे। इस फिल्म को सोनाली बोस ने डायरेक्ट किया और ये आरएसवीपी और रॉय कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। इस फिल्म के तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ ही टीम के दूसरे मेंबर्स केक काटते और साथ में फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं।

जानिए फिल्म  ‘द स्काई इज पिंक’ के बारे में
‘द स्काई इज पिंक’ मोटिवेशनल स्पीकर के तौर पर जानी जाने वाली आयशा चौधरी पर बनी है, जो फेफड़े से जुड़ी एक बीमारी से ग्रसित हैं। इस रोल को फिल्म में ज़ायारा वसीम निभाएंगी। ये एक इमोशनल फिल्म होगी। प्रियंका चोपड़ा इसमें आयशा की मां के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘दिल धड़कने दो’ के बाद दोबारा साथ में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल अक्टूबर में रिलीज होगी।

करीब 3 साल बाद हिंदी फिल्मों प्रियंका कर रही हैं वापसी
जैसा कि हम सब जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड, लेकिन हॉलीवुड से भी जुड़ चुकी हैं। ये ‘क्वांटिको’ जैसी वेब सीरीज के साथ-साथ ‘बेवॉच’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड की बात करें तो ये 2015 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में नजर आईं थी। उनकी आखिरी बॉलीवुड मूवी थी प्रकाश झा निर्देशित ‘जय गंगाजल’ जिसमें ये एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई थी। पिछले साल प्रियंका अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

वीडियो में देखिए बरेली से हॉलीवुड तक प्रियंका चोपड़ा का सफर…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।