Infinity War के एक्टर से लिंकअप पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा, हम परदे के पीछे….

Infinity War के एक्टर से लिंकअप की ख़बरों पर प्रियंका चोपड़ा का करारा जवाब

Infinity War के एक्टर से लिंकअप की ख़बरों पर प्रियंका चोपड़ा का करारा जवाब

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने अमेरिकी शो, क्वांटिको 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसका प्रीमियर 26 अप्रैल, 2018 को हुआ था। हालांकि, उनके शो का अलावा प्रियंका का नाम एवेंजर की फिल्म इन्फिनिटी वॉर के लोकी यानी टॉम हिडिलस्टन के साथ जुड़ा था| ऐसे में अमेरिका की मीडिया इस बारे में जानना चाहती है|

ऐसे में जब टीवी शो के एंकर में प्रियंका से टॉम के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि “हम 10 मिनट के लिए ही मिले थे| हमें सिर्फ अवार्ड मिला था| हम पर्दे के पीछे 10 मिनट के लिए थे| मेरी ड्रेस लम्बी थी वो मेरे ड्रेस को ठीक कर रहे थे ताकि हम गिर ना जाएँ|

हालाँकि क्या बस इतना ही हुआ था इस बारे में खबर आई थी कि, “टॉम ने प्रियंका को अपनी बाहों में घेरा था| दोनों बहुत ही क्लोज़ थे और एक दुसरे का हाथ पकड़े हुए थे| जिसके बाद प्रियंका ने टॉम की बो टाई ठीक की और दोनों ने एक दुसरे के गालों पर किस किया|”

प्रियंका चोपड़ा हाल में ही उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो हाथ में मंगलसूत्र जैसी कोई चीज पहनी हुई नज़र आ रही हैं| इसके बाद तो ऐसी खबरें आनी लगी कि प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है| ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने सीक्रेट वेडिंग कर ली है| हालाँकि प्रियंका ने अब उनपर लगाये गए अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है|

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलसूत्र बताए जा रहे ब्रेसलेट की तसवीरें शेयर करते हुए बताया कि, ” हाहाहहाहा..ये तो अफवाह फैलाने का अलग ही लेवल है| ये एक इविल आई है दोस्तों| शांत हो जाइए| जब मेरी शादी होगी मैं सभी को बताऊंगी, ये सब गुपचुप नहीं होगा|”

आपको बता दें प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड में बिजी हैं| जल्द ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं| ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म होगी| अब भारत परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।