प्रियंका चोपड़ा की भतीजी कृष्णा ने किया उनका मेकअप, दिया प्रीटी प्रीटी प्रिंसेस लुक! देखें फोटोज

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किये है जिसमें उनकी भतीजी उनका मेकअप करते नजर आ रही है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चुपचाप आंख बंद करके बैठी है और उनकी भजिति कृष्णा उन्हें मेकअप कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह पूरी दुनिया में लॉकडाउन (Lockdown) किया है। ऐसे स्तिथि में कोई भी घर से बाहर नहीं आ सकता। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अभी लॉस एंजिल्स में अपने पति निक जोनास और परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेटेड (Self Isolated) है। इन दिनों प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई है। और अपने नए तस्वीरों के जरिये अपने फैंस के साथ कनेक्टेड है। हाल ही में कुछ तस्वीरें प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किये है जिसमें उनकी भतीजी उनका मेकअप करते नजर आ रही है।

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि प्रियंका चुपचाप आंख बंद करके बैठी है और उनकी भजिति कृष्णा उन्हें मेकअप कर रही है। प्रियंका यह तस्वीर शेयर कर लिखती है, “मई महीने का पहला सोमवार। इस साल का थीम: प्रीटी प्रीटी प्रिंसेस।

आप इन तस्वीरों में देख सकते है कि कृष्णा प्रियंका को प्रिंसेस क्राउन पहना रही है और पूर्व में बनी मिस वर्ल्ड काफी खुश और भौचक्का दिखाई दे रही है। वहीँ दूसरे तस्वीर में कृष्णा प्रियंका को आय शैडो लगा रही है। तीसरे तस्वीर में प्रियंका कैमरा देख रही है और अजीब तरीके से हंस रही है। उनका मेकअप पूरी तरह से बिगड़ा हुआ दिख रहा है।

प्रियंका की यह तस्वीरें वायरल हो गई है और इस तस्वीर पर लाइक्स और कमेंट की बरसात होने लगी है। अब तक इस तस्वीर को 16,458,382 लाइक्स आ चुके है और सिलसिला अभी जारी है। यक़ीनन आपको भी ये तस्वीर पसंद आये होंगे।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: