प्रियंका चोपड़ा ने पहनी थी मंगलसूत्र जैसी ब्रेसलेस, शादी की खबरें उठी तो दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी अपनी चुप्पी, सामने आई थी शादी की बात

  |     |     |     |   Published 
प्रियंका चोपड़ा ने पहनी थी मंगलसूत्र जैसी ब्रेसलेस, शादी की खबरें उठी तो दिया जवाब
प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी अपनी चुप्पी, सामने आई थी शादी की बात

प्रियंका चोपड़ा हाल में ही उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो हाथ में मंगलसूत्र जैसी कोई चीज पहनी हुई नज़र आ रही हैं| इसके बाद तो ऐसी खबरें आनी लगी कि प्रियंका चोपड़ा ने गुपचुप शादी कर ली है| ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने सीक्रेट वेडिंग कर ली है| हालाँकि प्रियंका ने अब उनपर लगाये गए अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है|

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलसूत्र बताए जा रहे ब्रेसलेट की तसवीरें शेयर करते हुए बताया कि, ” हाहाहहाहा..ये तो अफवाह फैलाने का अलग ही लेवल है| ये एक इविल आई है दोस्तों| शांत हो जाइए| जब मेरी शादी होगी मैं सभी को बताऊंगी, ये सब गुपचुप नहीं होगा|” यहाँ देखिये उनका ट्वीट-

 

आपको बता दें प्रियंका फिलहाल हॉलीवुड में बिजी हैं| जल्द ही सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं| ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म होगी| अब भारत परिवार का हिस्सा बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने कहा,”भारत! मैं इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने का इंतज़ार कर रही हूं और काफी लंबे वक़्त के बाद सलमान और अली के साथ काम करने वाली हूं।

मैंने अपने पिछले कोलाब्रेशन में उनसे बहुत कुछ सीखा है और यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह फ़िल्म मुझे क्या सिखाती है। मैं अल्वीरा और अतुल और भारत की पूरी टीम के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हूं। मेरे सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद जो बड़ी देर से मेरी वापसी का इंतजार कर रहे थे। अब मूवी में आप सभी से मुलाक़ात होगी!

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल भारत में असम टूरिज्म के नए कैंपेन शूट के लिए आईं हुई हैं| प्रियंका चोपड़ा ने वजह पहुँच कर एक स्कूल की बच्चियों से मुलाकात की साथ ही साथ वहां का ट्रेडिशनल डांस बिहू भी किया| प्रियंका ने इस डांस का वीडियोअपने इन्स्टा पर शेयर की जिसमें वो लड़कियों से डांस मूव्स सिख रही हैं और इस दौरान वो बहुत ही खुश नज़र आ रही है|

इसके अला प्रियंका अपनी इंग्लिश टीवी सिरीज़ क्वांटिको में बिजी हैं|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply