सात फेरे लेने से पहले पिता को याद कर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस की आंखें हुई नम

मेहंदी सेरेमनी के दौरान निक के परिवार वालों की आंखें भी नम हो गई थी...

1 और 2 दिसंबर को एक दूसरे के हो जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब पति-पत्नी के रिश्ते में बंध चुकें हैं। इससे पहले अपने जिंदगी के इस खास मौके पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता अशोक चोपड़ा को याद किया। पिता को याद कर प्रियंका चोपड़ा काफी भावुक हो गई थी। इतना ही नहीं मेहंदी सेरेमनी के दौरान वह मौजूद निक के परिवार वालों की आंखें भी नम हो गई थी।

मेहंदी की रस्म के वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के सदस्य गानों का लुफ्त उठते हुए खूब मजे कर रहे थे। इसी दौरान एक ऐसा वक्त भी आया जब सभी की आंखें नम हो गई। प्रियंका के चाचा पवन चोपड़ा ने किशोर का एक गाना गुनगुनाया जो प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को पसंदीदा गान हुआ करता था। अपने पिता के पसंदीदा गाने को सुनते ही प्रियंका रोने लगीं और उन्हें याद करने लगी। साथ ही पूरा परिवार भी उनके साथ भावुक हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो हमेशा से ही उम्मेद भवन में ही शादी करना चाहती थी और उनके पिता की भी यहीं इच्छा थी।

वहीं, बात करें प्रियंका और निक की शादी की तो उसके लिए उम्मेद भवन के चप्पे-चप्पे को रंग-बिरंगे फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक निक की बारात किसी शाही अंदाज में शहर से निकली। बारात में शामिल देसी-विदेशी मेहमान बॉलीवुड और हॉलीवुड के गानों पर झूम रहे थे।

पत्रिका की खबर की माने तो बारात के बारादरी पहुंचने के बाद निक ने तोरण मारने की रस्म पूरी की। शादी में हिंदू रस्मों को निभाते हुए निक बहुत खुश और उत्साहित थे। विवाह मंडप में पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और निक ने सात फेरे लिए। पाली जिले के राणावास के रहने वाले पंडित चंद्रशेखर की अगुवाई में शादी संपन्न हुई। इस दौरान खास बात यह रही कि निक सभी रस्मों का मतलब अंग्रेजी भाषा में जानना चाहते थे इसलिए शादी के समय एक शख्स उन्हें सभी रस्मों को अंग्रेजी में समझा रहा था। साथ ही वह शख्स उन्हें पंडित जी के निर्देशों को भी अंग्रेजी में बता रहा था।

देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक शादी से जुड़ा वीडियो…

ये है प्रियंका के मेहंदी की तस्वीर…

ऐसे थे शादी के खूबसूरत पल…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।