अब भारतीय फिल्मों के बारे में ये कह कर फंस गयी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों के बारे में की ऐसी बातें, नाराज़ लोगों ने किया ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी फिल्मों के बारे में की ऐसी बातें, नाराज़ लोगों ने किया ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में कई अवार्ड फंक्शन में नज़र आयीं थी आइसे ही पिछले साल एमी में भाग लेने पर प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसा किया था जो शायद हिंदी सिनेमा के प्रेमियों को अच्छा ना लगे| दरअसल प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि इंडियन फिल्म्स बूब्स और हिप्स के बारे में हैं| यहाँ देखिये उनका ये वीडियो-

अब इसके बाद लोगों ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया|यहाँ देखिये लोगों के ट्रोल-

 

ये पहली बार नहीं है इसके पहले प्रियंका चोपड़ा के शो ‘क्वांटिको 3’ के एपिसोड ‘द ब्लड ऑफ रोमियो’ पर यह हंगामा हो रहा था और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को टारगेट किया जा रहा था। प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ में एलेक्स पैरिश का किरदार निभा रही हैं जो एफबीआई एजेंट हैं। इस एपिसोड में दिखाया गया था कि पाकिस्तान-भारत में शांति वार्ता होने जा रही है और उससे पहले न्यूयॉर्क में परमाणु आतंकी हमले की साजिश का पता चलता है। जब एक शख्स को आतंकी हमले के संदेह में पकड़ा जाता है, तो उसके पास से रुद्राक्ष की माला मिलती है। जिसके बाद प्रियंका कहती हैं कि इंडियन नेशनलिस्ट हैं जो हमले के जरिये पाकिस्तान को बदनाम करना चाहते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। और इसे भारत की छवि खराब करने की कोशिश बताकर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा था।

हालाँकि बाद में निर्माताओं ने कहा कि एपिसोड के लिए प्रियंका को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए क्योंकि उनका इसपर कोई नियंत्रण नहीं था। उन्होंने कहा ,  एपिसोड से काफी भावनाएं आहत हुईं जिनका निशाना गलत रूप से प्रियंका चोपड़ा बनीं जिन्होंने ना तो कार्यक्रम की रचना की , ना हीं उसे लिखा या उसका निर्देशन किया। उनकी कार्यक्रम के कलाकारों के चयन में या सीरिज में दिखाई जाने वाली कहानी में कोई भूमिका नहीं होती।
श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।