Priyanka Chopra Holi Video: निक जोनास के सामने प्रियंका पर लड़कों ने फेंका रंग, Video हुआ viral

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) जमकर होली खेल रहे हैं। होली के मौके पर इनका नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लड़के प्रियंका चोपड़ा पर रंग डालते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा होली फोटोज

Priyanka Chopra Holi Video: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास (Nick Jonas) जमकर होली खेल रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका चोपडा़ और निक जोनास अंबानी की होली पार्टी में धमाल मचाते हुए दिखाई दिए तो अब होली के मौके पर इनका नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लड़के प्रियंका चोपड़ा पर रंग डालते हुए नजर आ रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के नए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लड़के बाल्टी भरकर प्रियंका चोपड़ा के ऊपर रंग डालते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं निक जोनास सब नजारा देख रहे हैं। वहीँ बाद में ये लड़के निक पर भी रंग डालते हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर प्रियंका हंसती हुई नजर आ रही हैं।

प्रियंका और निक जोनास का ये वायरल वीडियो जमकर देखा जा रहा है। इस वीडियो पर उनके फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का यह वीडियो पुणे का है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास (Nick Jonas) अंबानी की होली सेलिब्रेशन पार्टी में शामिल हुए। इस दौरान इन दोनों ने जमकर मस्ती की। इसका भी वीडियो जमकर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा होली के जश्न में इतनी मस्त हो गई हैं कि पार्टी में मौजूद सभी लोगों पर पिचकारी से रंग डाल रही हैं, वहीं प्रियंका की पिचकारी से बचकर लोग बचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम आकउंटसे शेयर किया है। वहीं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें प्रियंका के पति निक जोनास ने भी शेयर की।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.