प्रियंका चोपड़ा बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला, निया शर्मा ने दीपिका पादुकोण को पछाड़ा  

 जानें कौन है एशिया की सबसे सेक्सी महिला की लिस्ट में

जानें कौन है एशिया की सबसे सेक्सी महिला की लिस्ट में

बॉलीवुड से हॉलीवुड में छा जाने वाली प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का ख़िताब मिला है| लंदन के विकली न्यूज़लेटर  ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए ’50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन’ इलेक्शन में सबसे ज्यादा वोट पाकर प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ ये ख़िताब जीता बल्कि इसे पांचवी बार लगातार जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया|

दीपिका पादुकोण को साल 2016 में यह टाइटल मिला था| हालाँकि हैरानी की बात यह है कि दीपिका को पीछे कर निया शर्मा ने दुसरे स्थान पर अपनी जगह बनायीं है और दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं| आलिया भट्ट  चौथे स्थान पर हैं| वहीँ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं|

इस इवेंट पर जब घटना में, प्रियंका से पूछा गया कि वह करियर में तो आगे बढ़ गयीं हैं, लेकिन क्या वो किसी रिलेशनशिप या शादी का प्लान भी कर रही हैं?

प्रियंका चोपड़ा ये सवाल सुनकर हैरान नहीं हुयीं बल्कि मजाक में कहा कि हम उसके जीवन के बारे में सब कुछ नहीं जानते हैं और वह कभी भी इसका खुलासा भी नहीं करेंगी| हम्म्… क्या वह किसी रिलेशनशिप में होने की तरफ इशारा तो नही कर रही?

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि, वह बहुत से लोगों के साथ बातचीत कर रही है लेकिन पूरी बात होने तक वो कुछ भी बोलना नहीं चाहती|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।