आसान नहीं था प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड सफर! मिली थीं गैंग रेप की धमकियां

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' (Unfinished: A Memoir) को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। अपनी इस किताब में प्रियंका ने कई बड़े खुलासे किये हैं। प्रियंका ने अपनी किताब में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कड़वी सच्चाई बताई है। प्रियंका ने बताया है कि उनका हॉलीवुड का सफर इतना आसान नहीं रहा।

  |     |     |     |   Updated 
आसान नहीं था प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड सफर! मिली थीं गैंग रेप की धमकियां
प्रियंका चोपड़ा (फोटो: सोशल मीडिया)

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished: A Memoir) को लेकर मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। अपनी इस किताब में प्रियंका ने कई बड़े खुलासे किये हैं। प्रियंका ने अपनी किताब में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की कड़वी सच्चाई बताई है। प्रियंका ने बताया है कि उनका हॉलीवुड का सफर इतना आसान नहीं रहा।

प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में पब्लिश हुई किताब ‘अनफिनिश्ड’ में उनके स्टारडम के पीछ की संघर्ष की कहानी पता चलती है। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की कहानी खुद कही है। प्रियंका ने बताया है कि कैसे उस समय की उनकी खुशी को लोगों के रिएक्शन ने तबाह कर दिया था।

प्रियंका अपनी इस किताब में उन सभी घटनाओं का जिक्र किया है जब उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। ऐसी ही एक घटना का जिक्र उन्होंने किया है जब 2012 में उनका पहला गाना ‘इन माई सिटी’ रिलीज हुआ था। प्रियंका लिखती हैं ‘मेरा जोश बहुत जल्दी ठंडा पड़ गया। ढेर सारे रेसिस्ट नफरत वाले मेल और ट्वीट्स के बाद यूनाइटेड स्टेट्स के इतने बड़े प्लेटफार्म पर मेरे सिंगर डेब्यू का एक्साइटमेंट पूरी तरह से खत्म हो गया।

बता दें प्रियंका की यह किताब काफी लोकप्रिय हो रही है और इसे न्यूयॉर्क टाइम्स बेस्ट सेलर में भी जगह मिली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस किताब में बॉलीवुड को लेकर भी कई खुलासे किये हैं।

Kajal Aggarwal Photo: काजल अग्रवाल ने अपनी अदाओं से इंटरनेट पर लगाई आग! देखें वायरल PHOTOS

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: lakhantiwari

मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags: , ,

    Leave a Reply