Priyanka Chopra Met Gala 2019: प्रियंका चोपड़ा के लुक पर फिदा हुईं मधु चोपड़ा, कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा का 'मेट गाला 2019' (Priyanka Chopra Met Gala 2019) लुक काफी सुर्खियों में रहा था। अब उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra Priyanka Chopra) ने उनके इस लुक को लेकर बड़ी अच्छी बात कही है।

प्रियंका चोपड़ा के इस लुक पर आया उनकी मां मधु चोपड़ा का रिएक्शन। (फोटो- इंस्टाग्राम, ट्विटर)

प्रियंका चोपड़ा का ‘मेट गाला 2019’ (Priyanka Chopra Met Gala 2019) फैशन इवेंट में जो लुक था उसे तो आप नहीं भूल पाए होंगे। प्रियंका के लुक को उनके फैंस ने जहां खूब पसंद किया तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके लुक का जमकर मजाक भी उड़ा। अभी भी इससे जुड़े कई मीम्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल के इस लुक पर अब उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra Priyanka Chopra) ने यह बात कही है।

मधु चोपड़ा फिलहाल भारत में हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Viral Photos) के ‘मेट गाला 2019’ लुक को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इतनी दूर से क्या रिएक्शन होगा? मेरे सामने होती तो झप्पी लगाती। बहुत सुंदर लग रही थी। बहुत स्पेशल लग रही थी।’ जाहिर है अभिनेत्री की मां ने अपने रिएक्शन से उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है जो इस लुक को लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे।

बताते चलें कि मेट गाला 2019 (Met Gala 2019 Photos) को फैशन का सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है। हर साल इस कार्यक्रम के लिए थीम तैयार की जाती है। इस बार की थीम ‘कैंप: नोट्स ऑन फैशन’ थी। हॉलीवुड, बॉलीवुड, संगीत व मनोरंजन जगत से जुड़ी दुनियाभर की तमाम हस्तियों ने इस इवेंट में शिरकत की थी। प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण और ईशा अंबानी भी इवेंट में नजर आई थीं।

‘मेट गाला 2019’ (Met Gala 2019 Memes) में शिरकत करने वाले सितारों के तमाम मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल सेलेब्स के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी सेलेब्स के ‘मेट गाला’ लुक का मजाक उड़ाते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं।

क्या आपने देखा दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा का देसी ‘मेट गाला’ मूमेंट?

सेलेब्स के लुक का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।