प्रियंका चोपड़ा की ग्रैमी ड्रेस पर ट्रोलर्स ने उड़ाया मजाक, मां मधु चोपड़ा ने दिया जोरदार जवाब

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ दिनों पहले अपने ग्रैमी लुक की वजह से मीडिया की सुर्खियों में आ गई थीं। प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेकर कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ लोगों ने ट्रोल कर दिया। अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को जोरदार जवाब दिया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कुछ दिनों पहले अपने ग्रैमी लुक की वजह से मीडिया की सुर्खियों में आ गई थीं। प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को लेकर कुछ लोगों ने उनकी तारीफ की तो कुछ लोगों ने उनको ट्रोल कर दिया। वहीं अब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने ट्रोलर्स को जोरदार जवाब दिया है।

मधु चोपड़ा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि प्रियंका की बॉडी सुंदर है। ट्रोलर्स का क्‍या है कहीं से आ जाते हैं और कुछ भी लिखते हैं। इसी के साथ ही प्रियंका की माँ ने आगे कहा कि मुझे खुशी है प्रियंका ने ऐसा किया। इससे वह और मजबूत हुई हैं। वह अपनी शर्तों पर जीती हैं। प्रियंका किसी को दुख नहीं पहुंचाती हैं। प्रियंका ने मुझे ड्रेस का सैंपल दिखाया था।

मधु चोपड़ा ने बताया कि प्रियंका ने मुझे ड्रेस का सैंपल दिखाया था। मुझे लगा था कि इस ड्रेस को पहनना थोड़ा रिस्‍की होगा। लेकिन आप देखिये अवॉर्ड फंक्‍शन में वह बेस्‍ट रहीं। जहां तक ट्रोलर्स की बात की जाए तो वो कहीं से भी आ जाते हैं। ट्रोल करने वाले कंप्यूटर के पीछे छुपकर कुछ भी लिखते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में कोई खुशी नहीं है। इसलिए वो ऐसा काम करते हैं जिससे उन्‍हें अटेंशन मिल सके। मैं और प्रियंका दोनों ही उन्‍हें अटेंशन नहीं देते हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने ग्रैमी लुक से सबका ध्‍यान अपनी ओर खींच लिया था। सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं। प्रियंका पति निक जोनस के साथ ग्रैमी के रेड कारपेट पर पहुंची थीं। उन्‍होंने ओपन डीप कट गाउन पहना था। ऐसा पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपने लुक से लोगों को हैरान किया है। वे अक्‍सर ही अपने लुक को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.