निक जोनस संग शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा बनीं ‘द सिम्पसन्स’ फैमली का हिस्सा, कुछ इस तरह जताई खुशी

बॉलीवुड (Bollywood)की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) अपने खुद के हास्य चित्र किरदारों के साथ 'द सिम्पसन्स' (Simpsons Family) परिवार में खुद की जगह बना ली है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

बॉलीवुड (Bollywood)की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) अपने खुद के हास्य चित्र किरदारों के साथ ‘द सिम्पसन्स’ (Simpsons Family) परिवार में खुद की जगह बना ली है। लंदन (London)में अपने परिवार के साथ क्रिसमस का समय बिता रही प्रियंका ने मंगलवार को चित्रकार स्टीफनो मोंडा और रिनो रूसो द्वारा पेश ‘द सिम्पसन्स’ को साझा किया।

‘द सिम्पसन्स’ आर्टिफैक्ट्स में से एक में दंपति बतौर सिम्पसन्स परिवार के रूप में पारंपरिक देसी कपड़े पहने एक शादीशुदा जोड़े की तरह साथ खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही दूसरे में वे ईसाई विवाह में पहने जाने वाले कपड़ों में  दिखाई दे रहे हैं, जिसमें समारोह की अध्यक्षता होमर सिम्पसन कर रहे हैं। दोनों कलाकृतियों में दंपति के ऊपरी होंठ उभरे हुए दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर…

प्रशंसक उनकी शादी के जश्न को लेकर ‘द सिम्पसन्स’ के ट्वीस्ट को पसंद कर रहे हैं। कुछ प्रशंसक दोनों तस्वीरों में विभिन्न त्वचा रंगों को लेकर सोच में पड़ गए हैं। एक यूजर ने लिखा है, “आपकी त्वचा एक गोरे आदमी की तुलना में अधिक रंग बदल रही है।” जबकि अन्य ने लिखा, “मैं हैरत में हूं। आपकी त्वचा एक में भूरी है और दूसरी में पीली?”

बताते चलें कि दिसंबर के महीने की 1 व 2 तारीख को प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में दोनों के परिवार, करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने ही शिरकत की थी।

नवदंपति ओमान में हनीमून मनाकर आ चुके हैें और अब इसी माह के अंत में अपने दूसरे हनीमून के लिए स्विटजरलैंड रवाना होंगे। वहीं, जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी का रिसेप्शन मुंबई में रखा तो उसमें कई बॉलीवुड सितारें शामिल हुए जिनमे से एक रहे बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान। ऐसा कहा जा रहा था कि पार्टी खत्म हो जाने के बाद प्रियंका चोपड़ा सलमान के घर पहुंची थी।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा से जुड़ा हुआ वीडियो…

यहां देखिए ‘द सिम्पसन्स’ परिवार का हिस्सा कैसे बने प्रियंका और निक…

देखिए दोनों की शादी से जुड़ी खूबसूरत फोटो…

देसी कपड़ो में भी दोनों दिखे प्यारें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।