काइली जेनर के पड़ोसी हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, तस्वीरों में देखिए ‘निकयांका’ का 45 करोड़ का घर

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हॉलीवुड स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) के पड़ोसी हैं। पिछले साल दिसंबर में शादी के बाद 'निकयांका' ने लॉस एंजेल्स के बेवेरली हिल्स में यह घर खरीदा था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिछले साल अपने फैंस को एक के बाद एक कई सरप्राइज दिए थे। अगस्त 2018 में अमेरिकन सिंगर और एक्टर निज जोनस (Nick Jonas) संग रोका और सगाई के बाद प्रियंका ने दिसंबर में अपनी शादी का ऐलान कर दिया था। ‘निकयांका’ ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद उन्होंने लॉस एंजेल्स के बेवेरली हिल्स में एक आलीशान घर खरीदा।

बेवेरली हिल्स सपनों के शहर लॉस एंजेल्स के सबसे पॉश इलाकों में से एक है। यहां कई सेलिब्रिटी रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हॉलीवुड स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) के पड़ोसी हैं। ‘निकयांका’ ने यह घर 6.5 मिलियन डालर्स (करीब 45 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Movies) और निक जोनस का यह आलीशान घर 4,129 स्क्वायर फुट में बना है। 5 बीएचके वाले इस घर में स्विमिंग पूल भी है। मॉडर्न फिनिश और क्लासिक फॉर्म के कॉम्बिनेशन वाले इस घर में रहना किसी का भी सपना हो सकता है।

बताते चलें कि शादी के बाद ‘निकयांका’ ने इस घर को खरीदा था। बहुत से लोग उम्मीद जता रहे थे कि शादी के प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के टेक्सास वाले घर में रहेंगी, तो कुछ लोग कह रहे थे कि निक प्रियंका के साथ भारत शिफ्ट हो जाएंगे। हालांकि यह सभी खबरें गलत साबित हुईं।

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वह बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। उनकी फिल्म द स्काई इज पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके अलावा फरहान अख्तर और ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम भी नजर आएंगी। कथित तौर पर यह जायरा की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि हाल ही में जायरा ने बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान किया था।

देखिए ‘निकयांका’ के आलीशान घर की खास तस्वीरें…

फोटो सोर्स- ट्विटर

जानिए सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा पर क्या तंज कसा?

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।