प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने परिवार के साथ कैसे मनाया क्रिसमस, फोटो हो रहीं वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब मिसेज निक जोनस (Nick Jonas) हो चुकी हैं। शादी के बाद नए परिवार में कैसा रहा उनका पहला क्रिसमस, इन तस्वीरों को देख आपको सब पता चल जाएगा।

शादी के बाद जोनस परिवार के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने इसी महीने हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से शादी की थी। दुनिया की खूबसूरत वेडिंग डेस्टिनेशंस को छोड़कर प्रियंका ने भारत में शादी की। वह कहती हैं यह देश उनका घर है और संसार में घर से खूबसूरत कोई जगह नहीं होती है। शादी के बाद निक के परिवार के साथ यह प्रियंका का पहला क्रिसमस था। इस मौके पर प्रियंका और निक ने जो तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं उनसे पता चलता है कि नए परिवार में कैसा रहा देसी गर्ल का क्रिसमस सेलिब्रेशन।

जोनस परिवार में क्रिसमस की तैयारियां काफी दिनों पहले से शुरू हो गई थीं। प्रियंका ने सबसे पहली तस्वीर निक और अपने देवर जो जोनस (Joe Jonas) के साथ शेयर की। इस तस्वीर में वह लोग कार में बैठे हैं और प्रियंका निक और जो के गले में हाथ डाले हुए पोज दे रही हैं। प्रियंका और निक ने कई फोटो व वीडियो शेयर किए जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे नई दुल्हन जोनस परिवार के रंग में ढल गई हैं। एक तस्वीर में जोनस और चोपड़ा परिवार एक साथ डिनर टेबल पर बैठा है और क्रिसमस पार्टी सेलिब्रेट कर रहा है।

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस ने शेयर की ये तस्वीरें…

बताते चलें कि इसी साल 1 व 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। निकयांका (NickYanka) ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। 4 दिसंबर को नवदंपति ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शिरकत कर नवदंपति को आशीर्वाद दिया। प्रियंका-निक ने 20 दिसंबर को बॉलीवुड सितारों के लिए मुंबई में पार्टी रखी थी।

प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अपनी अगली फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम (Zaira Wasim) नजर आएंगी। मिली जानकारी के अनुसार, यह फिल्म अगले साल मई में रिलीज होगी। नवंबर में फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका दिल्ली में थीं। उसी समय सलमान खान (Salman Khan) भी दिल्ली में अपनी फिल्म ‘भारत’ (Bharat) की शूटिंग में व्यस्त थे।

देखें NickYanka की तस्वीरें व वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।