Priyanka Chopra-Nick Jonas Reception: न्यूली मैरिड कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड का ताबड़तोड़ मिलन देखने को मिला। प्रियंका और निक ने दिल्ली में अपना पहला वेडिंग रिसेप्शन दिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस न्यूलीवेड को बधाई देने मौके पर पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न्यूलीवेड को बधाई देने मौके पर पहुंचे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड का ताबड़तोड़ मिलन देखने को मिला। प्रियंका और निक ने दिल्ली में अपना पहला वेडिंग रिसेप्शन दिया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस न्यूलीवेड को बधाई देने मौके पर पहुंचे।

इस दौरान वो प्रियंका और निक से स्टेज पर बातचीत करते हुए भी नजर आए। वहीं इसके बाद प्रियंका और निक ने पीएम मोदी के साथ फोटो खिंचवाई। निक्यांका का ये रिसेप्शन मंगलवार को होटल ताज में हुआ। जहां मोदी समेत कई हस्तियों ने शिरकत की। वहीं पीएम मोदी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका और निक के साथ तस्वीर शेयर करके आशीर्वाद दिया है।

प्रियंका और निक अपने रिसेप्शन में बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। प्रियंका ने लाइट कलर का आफटफिट पहना था। इसमें उन्होंने बालों में जूड़ा बना रखा था जिसे उन्होंने फूलों से सजाकर अपने लुक को पूरा किया था। वहीं निक ने ब्लैक कलर का सूट पहना था। न्यूलीवेड इस कपल को देखकर ऐसा लगता है जैसे ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं।बताते चलें कि, निकयांका (Nickyanka) ने दिल्ली के बाद 13 से 20 दिसंबर के बीच मुंबई में रिसेप्शन आयोजित करेगे।

देखिए पीएम मोदी का ट्वीट…

दरअसल बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी और कॉमेडियन कपिल शर्मा की शादी 12 दिसंबर को है। उनकी शादी के बाद ही प्रियंका और निक मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। इसके बाद निक जोनस (Nick Jonas) ने हॉलीवुड से जुड़े लोगों के लिए न्यूयॉर्क में पार्टी रखी है।

प्रियंका निक के रिसेप्शन में स्टेज पर मौजूद पीएम मोदी…

किसी बात पर जोरों से हंसते हुए पीएम मोदी…

तस्वीरों के लिए पोज देते हुए पीएम मोदी…

बातचीत के दौरान मोदी सहित निक्याकां जोरों से खिलखिलाते हुए…

प्रियंका और निक मंगलवार को जोधपुर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्हें जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। निक्यांका अपनी शादी की अगली सुबह बेहद ही खूबसूरत लग रहे थे। प्रियंका ने ग्रीन कलर की सब्यासाची साड़ी पहनी हुई थी वहीं निक ने खाकी कलर का आउटफिट पहना हुआ था। एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों की निगाहें इन दोनों पर टिकी रही। इसी दौरान प्रियंका की मेंहदी पर सबकी निगाहें टिकी रही। उन्होंने हाथों में गिटार बना दिया है।

देखिए प्रियंका और निक का रिसेप्शन से जुड़ा ये वीडियो…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।