प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस लेंगे तलाक? इन खबरों का अभिनेत्री ने कुछ इस तरह दिया जवाब

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी। शादी को 4 महीने पूरे नहीं हुए कि उनके तलाक की खबरें आने लगीं। जिसके बाद रविवार को अभिनेत्री ने कुछ इस तरह इन खबरों पर जवाब दिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार सुबह यह तस्वीर शेयर की। (फोटो- इंस्टाग्राम)

2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी इंटरनेशनल लेवल पर सुर्खियों में रही थी। 1 और 2 दिसंबर को प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उमेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। देसी और विदेशी मीडियाकर्मी उनकी शादी को कवर करने के लिए हफ्ते भर पहले से जोधपुर में डेरा डाल चुके थे। शादी के बाद लगातार प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते आ रहे हैं। बीते दिनों अमेरिका की एक मैगजीन ने उनके तलाक लेने की खबर की बात कहकर सनसनी फैला दी।

यूएस की ओके मैगजीन की खबर के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच आए दिन झगड़े होते हैं। दोनों एक दूसरे से अलग होने का मन बना चुके हैं। खबर के अनुसार, प्रियंका और निक ने एक दूसरे को समझने का वक्त नहीं दिया और जल्दबाजी में शादी कर ली। शादी के बाद प्रियंका निक पर बंदिशें लगा रही हैं जो निक को पसंद नहीं हैं। बकौल निक उन्हें लगा था कि शादी के प्रियंका सहज और शांत हो जाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका को बहुत जल्दी गुस्सा भी आ जाता है, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे।

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की यह तस्वीरें…

तलाक लेने की इन खबरों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने रविवार सुबह दो तस्वीरें शेयर कर सब साफ कर दिया। इन तस्वीरों में वह जोनस फैमिली के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। फोटो में जोनस ब्रदर्स और उनके सास-ससुर भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘जोनस ब्रदर्स के पहले शो में शामिल हुई हूं और मुझे इनपर बहुत गर्व है।’ शनिवार को भी प्रियंका ने फ्रैंकलिन जोनस के ग्रेजुएट होने से जुड़ी कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन तस्वीरों को प्रियंका की ओर से तलाक की खबरों का जवाब माना जा रहा है।

बताते चलें कि ओके मैगजीन ने अपनी खबर में कहा था कि निक जोनस के परिवार को लगा था कि वह एक घरेलू महिला हैं और शादी के बाद गृहस्थी संभालने के लिए तैयार हैं। अब परिवार को लगता है कि वह पार्टी आदि में मशगूल रहती हैं और वह ऐसे बर्ताव करती हैं कि जैसे वह 21 साल की लड़की हों।

अपनी संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।