प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस : २ महीने का प्यार फिर सीक्रेट एंगेजमेंट, जानिए अब तक का सफर

बॉलीवुड नहीं बल्कि हॉलीवुड सिंगर निक जोनस पर आया प्रियंका चोपड़ा का दिल, जानिए अब तक का सफर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक ऐसा नाम है जिनके एक्टिंग और टैलेंट का डंका सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है बजता। वहीं बॉलीवुड गलियारों से एक सनसनी खबर ने सबको चौंका दिया। खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। जबकि प्रियंका और निक की सगाई प्रियंका चोपड़ा के ३६ बर्थडे पर हुई। तो जानिए, प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर

साल २००० मिस वर्ड का किताब जितने के बाद बॉलीवुड में प्रियंका की राह इतनी आसान नहीं थी। जबकि बॉलीवुड से हॉलीवुड तक के सफर में प्रियंका को रंगभेद का शिकार भी होना पड़ा। खैर, आज है प्रियंका चोपड़ा का बर्थडे। एक छोटे से शहर में पैदा हुई प्रियंका ने अपने करिअर में ऊंचाइयों के पुल बांधे। तो चलिए एक नजर डालते है प्रियंका का चोपड़ा के बरेली से हॉलीवुड तक के सफर पर।

बॉलीवुड एक्ट्रेस, सिंगर, प्रड्यूसर प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रियंका चोपड़ा लाइम लाइम में तब आईं जब प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। बिना किसी फिल्मी गॉडफादर और बैकग्राउंड के इस ‘देसी गर्ल’ ने बॉलीवुड की ‘काशीबाई’ बनकर दिलों पर राज किया है। प्रियंका का जन्म 18 जुलाई, 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनके पिता पंजाब के अंबाला से थे जबकि उनकी मां झारखंड से हैं। उनके माता-पिता भारतीय सेना में डॉक्‍टर थे।

अपनी स्कूल शिक्षा पूरी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा आगे की पढ़ाई के लिए यूएसए चली गईं विदेश के दौरान ही प्रियंका चोपड़ा ने थिएटर इत्यादि शुरू किया जिसके बाद प्रियंका थिएटर, फिल्मों, मॉडलिंग और रंगमंच इत्यादि की तरफ आकर्षित होने लगी। तीन सालों तक विदेश में पढ़ने के बाद तमाम अनुभवों को साथ लिए प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौटी थीं।

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों के ऑफर आने लगे और उन्होंने अपनी पहली फिल्म थी द हीरो- लव स्टोरी स्पाई. प्रियंका चोपड़ा के करियर की शुरुआत ही फ्लॉप फिल्म से हुई। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार के साथ 2003 में अंदाज फिल्म की जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा की हिट फिल्मों की झड़ी लगी। मुझसे शादी करोगी, एतराज, कृष, डॉन, दोस्ताना, फैशन, बाजीराव मस्तानी, जंजीर, गुंडे, गॉड तुसी ग्रेट हो, अंजाना अंजानी, मैरी कॉम जैसी फिल्मों की।

प्रियंका चोपड़ा सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं रुकीं, बल्कि उन्‍होंने हॉलीवुड का भी रुख किया। यहां प्रियंका ने कुछ ऐसी दस्‍तक दी कि फिर वह दुनियाभर के लिए मिसाल बन गईं। प्रियंका ने अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्‍वांटिको’ से अपनी शुरुआत की। जिसमें उनके एलैक्‍स के किरदार को काफी तारीफ मिली. इसी शो के लिए प्रियंका को 2 बार ‘पीपल्‍स चॉइस अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया है। प्रियंका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में नजर आईं, जिसमें वह नेगेटिव रोल में थीं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.