Cannes 2019 को खूब एन्जॉय कर रहे हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, सामने आई पिज्जा खाते हुए रोमेंटिक तस्वीर

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कान्स स्थित होटल की बालकनी में एक साथ पिज्जा खाते हुए दिखाई दिए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कान्स में पिज्जा खाते हुए। (फोटोः इंस्टाग्राम)

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस काफी एन्जॉय कर रहे हैं। कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करने के बाद प्रियंका चोपड़ा सिंगर पति के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वॉक के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ मिलकर एक फ्रेंच फिल्म ‘लेस प्लस बेले एन्नीस डी’उन विए’ देखी।

इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra With NIck Jonas) कान्स स्थित होटल की बालकनी में एक साथ पिज्जा खाते हुए दिखाई दिए और इसके बाद वेनिटी फैयर के लिए एक पार्टी को होस्ट किया। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों को पेपराजी और उनके फैंस ने पार्टी के दौरान के देखा। दोनों काफी खुश और हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दिए।

यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा ऑनलाइन का इंस्टाग्राम पोस्ट

रोमेंटिक मूड में दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक सफेद जोर्ज्स होबिका झालर वाला ऑफ शोल्डर गाउन पहना हुआ था और निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के आउटफिट से मैचिंग का टक्सीडो (लंच के दौरान पहने जाने वाले कपड़े) पहना हुआ था। दोनों होटल की बालकनी में रोमेंटिक मूड में दिखाई दिए। दोनों एक पिज्जा खा रहे हैं और बहुत ज्यादा हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।