प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस शानदार तरीके से अपने पहले डेट पर बिताए थे समय, तस्वीर शेयर कर याद किए वो पल

Priyanka Chopra Nick Jonas First Date Photo: प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nik Jonas) कोरोना वायरस (Coronavirus)  महामारी के चलते अन्य कलाकारों की तरह घर पर ही समय बिता रहे है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस शानदार तरीके से अपने पहले डेट पर बिताए थे समय

Priyanka Chopra Nick Jonas First Date Photo: प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) और निक जोनस (Nik Jonas) कोरोना वायरस (Coronavirus)  महामारी के चलते अन्य कलाकारों की तरह घर पर ही समय बिता रहे है। प्रियंका और निक की जोड़ी को फैंस का बहुत सारा प्यार मिलता है। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फोल्लोविंग (Fan Following) एन्जॉय करते है। हालही में इस जोड़ी का 1st फर्स्ट डेट फोटो (Priyanka Chopra and Nik Jonas First Date Photo) तेजी से वायरल हो रहा है। ये दोनों एक दूसरे के साथ हर मोमेंट एंजॉय करते हैं।

 

दरअसल हालही में प्रियंका और निक 2 साल पहले की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। ये तस्वीर उस समय की है, जब ये दोनों एक दूसरे से पहली बार डेट पर मिले थे। अपनी डेट एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए दोनों ने एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर स्पेशल मैसेज लिखा है।

यह भी पढ़े: क्या आपको पता है साल 2015 से अमेरिका में मनाया जाता है ‘अनुपम खेर डे’, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

प्रियंका ने अपनी डेट की पहली फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘2 साल पहले आज ही के दिन हमने साथ में पहली फोटो ली थी। उस दिन के बाद से तुम मेरी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही लाए हो। आई लव यू निक। मेरी लाइफ को शानदार बनाने के लिए थैंक्यू।’

यह भी पढ़े: आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे की शादी को हुए पूरे 19 साल, इस ख़ास अंदाज में दोनों ने मनाया शादी की सालगिरह

वहीं निक ने प्रियंका के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘2 साल पहले आज ही के दिन मैं इस खूबसूरत महिला के साथ डेट पर गया था। ये 2 साल मेरी लाइफ के सबसे बेहतरीन साल रहा और मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मैं अपनी पूरी जिंदगी इनके साथ बिताऊंगा। आई लव यू बेब।

लॉकडाउन के बीच इन दिनों प्रियंका और निक घर पर रह कर भी फैंस का खूब मनोरंजन कर रहे है। आएदिन दिन ये जोड़ी सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें और वीडियोज से फैंस को खुश कर रहे है। इन दिनों निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका पियानो सिखा रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में बताया कि निक उन्हें 30-45 मिनट रोज ट्रेनिंग देते हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: