शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस को मिली सरप्राइज पार्टी, एयरपोर्ट में कुछ यूं दिखें कपल

शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सरप्राइज पार्टी मिलने लगी है। 'स्काय इज पिंक' की शूटिंग के बाद सोनाली बोस और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पार्टी दी।

शादी से पहले ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को सरप्राइज पार्टी मिलने लगी है। दिल्ली में फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ की शूटिंग के बाद फिल्म की डायरेक्टर सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की ओर से पार्टी दी गई। प्रियंका चोपड़ा पार्टी पाकर बेहद खुश हो गईं। इस मौके पर प्रियंका की आंखों में खुशी के आंसू भी देखने को मिले। पार्टी के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस मुंबई के लिए रवाना हुए। रविवार को वे दोनों मुंबई आ गए हैं। अब वे शादी को लेकर कुछ तैयारियां करेंगे। वैसे अभी प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की ओर से शादी को लेकर खुलासा भी नहीं किया गया है।

दिल्ली में कई दिनों से फिल्म ‘स्काय इज पिंक’ की शूटिंग चल रही थी। अंतिम दिन डायरेक्टर सोनाली बोस और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर की ओर से सरप्राइज पार्टी रखा गया। इसके जरिए दोनों कपल को एडवांस में शादी की पार्टी दे दी गई है। बधाई पार्टी लेने के बाद प्रियंका और निक दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे हैं। वहां पर दोनों कपल हाथों डाले हाथ घूमते दिखे। इसके बाद इस प्यारे पल को कैमरे में कैद कर पोस्ट कर दिया। वैसे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस हमेशा एक-दूसरे से बेहद करीब रहते हैं। खुद ही खास पल की तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका ने ऐसे किया था स्वागत
शादी के लिए निक जोनस सीधे प्रियंका के पास दिल्ली आ गए थे। निक को देखकर प्रियंका पागल हो गईं थी और फिर बांहों में लेकर बड़े प्यार से उनका स्वागत किया था। इतना ही नहीं इस खास पल की तस्वीर भी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। अब प्रियंका और निक शादी की तैयारी में लग गए हैं। अभी इनकी ओर से शादी की घोषणा नहीं की गई है जिसका फैंस कब से इंतजार लगाए बैठे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी दिसंबर के पहले सप्ताह (02 और 03 दिसंबर) में होने की बात कही जा रही है। शादी दो दिन और दो रस्मों के साथ राजस्थान में होगी।

यहां देखिए प्रियंका और निक का वीडियो

अब देखिए प्रियंका-निक की प्यारी तस्वीरें

 

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.