प्रियंका चोपड़ा SHOCKED! परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस से मांगे 37 करोड़

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पक्की हो गई है। फिलहाल खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस से जूता चुराई में 37 करोड़ रुपए डिमांड करने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पक्की हो गई है। दिसंबर में दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल खबर आ रही है कि परिणीति चोपड़ा ने निक जोनस से जूता चुराई में 37 करोड़ रुपए डिमांड करने वाली हैं। डिमांड सुनकर निक जोनस के होश उड़ गए होंगे। प्रियंका चोपड़ा भी शॉक्ड हो गई होंगी। लेकिन जब निक ने इतने रुपए देने से मना कर दिया तो चंचल परिणीति थोड़ी मायूस-सी हो गईं। वैसे निक जोनस को परिणीति चोपड़ा कुछ ज्यादा परेशान कर रही हैं। परिणीति चोपड़ा तो वैसे चंचल हैं ही। विदेशी जीजा को देसी सालियों के नखरे उठाने पड़ेंगे।

जानकारी के मुताबिक, हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने बताया कि शादी में निक के जूत मैं चुराने वाली हूं। इसको लेकर मैंने जीजा को पहले ही बता दिया है ताकि पूरी तैयारी के साथ आएं। परिणीति ने बताया है कि वह निक से 37 करोड़ रुपए मांगने वाली हैं। हालांकि निक की ओर से कहा गया है कि 10 करोड़ ही दे पाएंगे। लेकिन देखना है कि जिद्दी और चंचल परिणीति को निक जोनस कैसे हैंडल करते हैं। वैसे अभी से पता चल रहा है कि शादी में बहुत कुछ होने वाला है। अब देखते है कि शादी के दिन निक जोनस सालियों के घनचक्कर से कैसे निकलते हैं।

2 दिसंबर को ऐसे होगी शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके बाद 2 दिसंबर तक चलेगी। निक जोनस के अनुसार ही शादी के जगह आदि तय होंगे। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे इनकी ओर से जवाब मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शादी कब होगी।

किलें में होगी शादी
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था। इसको लेकर मीडिया में उनकी शादी की खबरें जोरों पर थी। बताया जा रहा था कि दोनों को शादी का वेन्यू फाइनल करने के लिए जोधपुर गए हुए थे। इन दोनों ने अगस्त में मुंबई में पूरे विधि-विधान के साथ सगाई की थी। प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर हैं। उनकी कमाई 25 मिलियन डॉलर है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.