Cannes 2019: कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक के बाद यूं दिखीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने कहा- माई वाइफ इज हॉट!

प्रियंका चोपड़ा ने 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019' (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शिरकत की थी। शुक्रवार को वह अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas) के साथ फ्रेंच रिवेरा में दिखीं। निक को प्रियंका का 'कान्स' लुक काफी पसंद आया।

  |     |     |     |   Updated 
Cannes 2019: कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक के बाद यूं दिखीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने कहा- माई वाइफ इज हॉट!
फ्रेंच रिवेरा में दिखे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। (फोटो- गेटी इमेज)

प्रियंका चोपड़ा ने गुरुवार रात ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में अपनी डेब्यू एंट्री से सभी को चौंका दिया था। फेस्टिवल में शामिल होने के बाद शुक्रवार को वह पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas) के साथ फ्रेंच रिवेरा में दिखीं। होटल से बाहर निकलते वक्त उनकी कुछ तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं। दोनों बेहद स्टाइलिश दिख रहे थे। वहीं ट्विटर पर शेयर किए गए एक वीडियो में निक बता रहे हैं कि उनको अपनी पत्नी का ‘कान्स’ लुक काफी पसंद आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निक जोनस (Nick Jonas) अपनी पत्नी से ज्यादा दिन दूर नहीं रह पाए तो वह खुद उनसे मिलने के लिए उनके पास पहुंच गए। होटल से बाहर निकलते वक्त दोनों मीडिया के कैमरों में कैद हो गए। प्रियंका चोपड़ा ने हल्के नीले रंग की सैटन मैक्सी ड्रेस पहनी थी। काउबॉय हैट उनपर खूब जंच रही थी। वहीं निक जोनस सूट में नजर आए। ब्लैक टिंटेड सनग्लास और व्हाइट स्नीकर्स उनके सेमी-फॉर्मल लुक को परफेक्ट बना रहे थे।

गौरतलब है कि ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes 2019) के तीसरे दिन प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर शिरकत की थी। ‘देसी गर्ल’ की एंट्री पर फेस्टिवल में सबसे ज्यादा हूटिंग हुई। उनके लुक को देख निक जोनस भी पत्नी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। सोशल मीडिया पर निक जोनस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं, ‘माय वाइफ इज लुकिंग हॉट।’

देखिए निक जोनस का वीडियो…

देखिए निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें…

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019′ में प्रियंका चोपड़ा को देख लोगों ने क्यों पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

प्रियंका चोपड़ा ने ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ के रेड कार्पेट पर उड़ाए सबके होश, देखिए वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: राहुल सिंह

उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।

rahul.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply