प्रियंका चोपड़ा को रोज सुबह निहारते हैं निक जोनस, एक्ट्रेस ने पति की इस हरकत को लेकर कही ये बात

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कहा था कि उनके लिए हर वक्त उनके पति बहुत ही अट्रैक्टिव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निक जोनस (Nick Jonas) हर सुबह जब भी उठते हैं, तो उनके चेहरे को काफी वक्त तक निहारते हैं।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ। (फोटोः इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas) अक्सर एक-दूसरे की तारीफ करते हुए दिखाई देते हैं। वह अक्सर एक-दूसरे के बारे में फेसबुक पर भी लिखते हैं। ये दोनों ही स्टार्स जहां भी जाते हैं, एक-दूसरे के साथ जाते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उनके लिए हर वक्त उनके पति बहुत ही अट्रैक्टिव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निक जोनस हर सुबह जब भी उठते हैं, तो उनके चेहरे को काफी वक्त तक देखते रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Interview)  ने कहा कि उनके पति का हर दिन सुबह-सुबह ऐसे घूरना काफी अजीब लगता है। उन्होंने कहा,’यह बहुत ही ज्यादा अजीब होता है, लेकिन मैं जब भी उठती हूं वो मेरा चेहरा देखते रहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी नजर से बचने के लिए मुझे जाकर काजल और मॉइस्चराइजर लगाने दो उसके बाद देख लो। मेरी आंखे नींद में होती है, लेकिन वो फिर भी देखते हैं। वह बहुत ही अमेजिंग और सुपरस्वीट हैं।’

परफेक्ट पति हैं निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) को एक परफेक्ट पति बताते हुए कहती है एक महिला अपने पति से क्या चाहती हैं। वह प्यार करें, आपकी तरफ देखें। वह ऐसा सब करते हैं। लेकिन कई बार थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन बहुत अच्छा लगता है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक और जोनस ब्रदर्स के साथ मियामी में हैप्पीनेस बिगिन्स टूर पर गई थीं। जिसकी उन्होंने तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इन तस्वीरों में वह पति निक जोनस के साथ कापी खुश दिखाई दे रही थीं।

काइली जेनर के पड़ोसी हैं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस 

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा का बरेली से हॉलीवुड तक का सफर…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।