अपनी शादी की तस्वीरों से माला-माल होंगे प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रियंका और निक अपनी शादी से भी पैसे कमाने वाले हैं...

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका और निक अपनी शादी से भी पैसे कमाने वाले हैं। इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों का एक मैगजीन के साथ सौदा किया है। शादी की कुछ एक्सक्लूसिव तस्वीरें इस मैगजीन के मंधली एडिशन में छापी जाएगी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को 2.5 मिलियन डॉलर यानि कि 18 करोड़ 12 लाख रुपये मिलेंगे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी स्टार कपल की शादी की तस्वीरें इस तरह से खरीदी गई हैं। इससे पहले सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें वोग मैगजीन में छापी गई थी।

हालांकि उन्होंने कितने पैसे लिए थे इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को अमेरिका में शादी का लाइसेंस मिलने के बाद दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैसे ये बड़ी खुशखबरी है। वेबसाइट ‘द ब्लास्ट डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह दोनों ब्रेवरी हिल्स कोर्टहाउस गए थे और वहां उन्होंने लाइसेंस के लिए जरूरी दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी की।

रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के लाइसेंस को दिसंबर में भारत लाने की सोच रहे हैं और दिसंबर में ही शादी के बाद इस लाइसेंस को वह अमेरिका में पेश करेंगे। इससे दोनों देशों में उनकी शादी के वैध मानी जाएगी। बताते चलें कि इस साल अगस्त में दोनों की सगाई हुई थी। प्रियंका और निक इस साल दिसंबर में राजस्थान के मेहरानगढ़ किले में शादी के बंधन में बंधेंगे।

मेहमान और जगह का चयन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का 2 दिसंबर को शादी करना तय माना जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगी और 2 दिसंबर तक चलेगी। निक जोनस के अनुसार ही शादी के जगह तय हो गए हैं। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं।

प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन में शादी के सात फेरे लेगें। शादी से जुड़े सारे कार्यक्रम इसी किले में में आयोजित किए जाएंगे। इस शादी में भारतीय और पश्चिमी परंपराओं का मेल देखने को मिलेगा। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और उनके मंगेतर निक जोनस को राजस्थान के जोधपुर में घूमते हुए देखा गया था।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।