क्रिश्चियन वेडिंग में निक जोनस के गले लगकर रोने लगे बड़े भाई, VIDEO देखें कैसा था वो इमोशनल पल!

शेयर हुए वीडियो में क्रिश्चियन वेडिंग (Christian Wedding) के कई अलग-अलग मोमेंट दिखाए गए हैं। जिसमें कुछ पल के एक सीन में जोनस ब्रदर्स का प्यार देखने को मिला। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि जोनस ब्रदर्स के बीच आपस में कितना प्यार है।

इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जोनस ब्रदर्स में कितना प्यार है।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की क्रिश्चिन शादी की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है। ये एक्सक्लूसिव तस्वीरें People.Com ने शेयर की है। प्रियंका और निक अपनी शादी में बेहद ही प्यारे लग रहे थे। उनकी सामने आई तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे जन्नत से कोई परी चलकर आ रही हो। वहीं शेयर हुए वीडियो में क्रिश्चियन वेडिंग (Christian Wedding) के कई अलग-अलग पल दिखाए गए हैं। जिसमें कुछ पल के एक सीन में जोनस ब्रदर्स का प्यार देखने को मिला।

वीडियो में कुछ पल का एक सीन ऐसा दिखाया गया है जिसमें निक और जो नजर आ रहे हैं। हालांकि निक पीछे से दिखाई दे रहे हैं जबकि वीडियो में जो जोनस का चेहरा दिख रहा है। इस दौरान जो काफी भावुक दिखें, वो निक से गले लगने के बाद रोने लगे। इसके बाद निक उन्हें गले लगा लेते हैं। इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि जोनस ब्रदर्स के बीच आपस में कितना प्यार है।

वैसे भारत में शादी के दौरान रोने का मौका लड़की वालों को मिलता है क्योंकि शादी की रश्में पूरी होने के बाद विदाई की रश्म निभाई जाती है। इसमें लड़की अपने घरवालों को छोड़कर लड़के के घर जाती है। लेकिन इस वीडियो में जोनस ब्रदर्स में ऐसा प्यार देखने को मिला।

यहां देखिए उस खास पल का वीडियो…

बड़े भाई जो जोनस निक के गले लगते हुए…

वहीं जोनस ब्रदर्स के अलावा निक भी अपनी शादी में काफी भावुक हो गए थे। इसका खुलासा खुद निक जोनस ने मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में किया। उन्होंने बताया कि क्रिश्चियन वेडिंग के दौरान मैं बहुत ज्यादा भावुक हो गया था।

निक के गले लगकर यूं रोने लगे जो जोनस…

निक ने कहा आप इस पल के बारें में पूरी जिंदगी सोचते हो। सच में मैंने कभी नहीं ये सोचा था कि सब इतना परफेक्ट होगा जितना था। मैं बहुत ज्यादा भावुक हो गया था। वेल प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें आपको कैसी लगीं हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा ये वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की शादी की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।