प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस रोमियो-जूलिएट की तरह प्यार करते आए नजर, येलो ड्रेस में एक्ट्रेस का दिखा हॉट लुक

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) हाल ही में रोमियो और जूलिएट की तरह नजर आए। इस कपल ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका काफी क्यूट अंदाज नजर आया है। ये तस्वीर देखकर आपका भी दिन बन जाएगा।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा रोमियो-जूलिएट के अंदाज में प्यार जताते नजर आए(फोटो:इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी हमेशा अपने क्यूट अंदाज और बेहतरीन केमिस्ट्री से आए दिन लोगों का दिल जीत लेती है। चाहे कोई इवेंट हो या छुट्टियों के दौरान उनका कूल और मस्तीभरा अंदाज, हर मौके पर इस कपल ने साबित किया है कि ये एक दूसरे के लिए बने हैं। हाल ही में एक बार फिर ये जोड़ी अपनी केमिस्ट्री का जादू बेहद ही अलग अंदाज में बिखरती नजर आई।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Look) और निक जोनस ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें ये दोनों रोमियो और जूलिएट मूमेंट क्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इसमें जहां निक जोनस सीढ़ियों पर व्हाइट और ब्लैक सूट में खड़े दिख रहे हैं वहीं, येलो ड्रेस में प्रियंका का स्टाइलिश और हॉट लुक नजर आया। इस तस्वीर में ये एक्ट्रेस निक को काफी प्यार से देखती नजर आ रही हैं। ये दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। उनका ये क्यूट अंदाज देखकर आप भी इस कपल की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

फिल्मों की बात करें, तो लंबे वक्त बाद प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink)’ से हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी। इससे पहले आखिरी बार वो 2016 में प्रकाश झा की फिल्म ‘जय गंगाजल’ में दिखीं थी। इसके बाद ये एक्ट्रेस हॉलीवुड शो और फिल्मों में नजर आईं थी। प्रियंका की इस आने वाली फिल्म को सोनाली बोस ने निर्देशित किया है। ये फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर बनी है। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और जायरा वसीम भी नजर आएंगे। ये फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

जानिए प्रियंका चोपड़ा को लेकर सलमान खान ने क्या तंज कसा…

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की खास बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।