सामने आया प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की संगीत सेरेमनी का वीडियो, किसी अवॉर्ड फंक्शन सी सजी थी वो रात

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर संगीत सेरेमनी की तस्वीरें व एक वीडियो शेयर किया है। किसी अवॉर्ड फंक्शन सी सजी थी वह रात। देखें वीडियो।

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने अपनी संगीत सेरेमनी की कुछ तस्वीरों और एक वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो व वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितना भव्य था प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के संगीत वाली रात। कार्यक्रम के लिए तैयार किया गया स्टेज किसी अवॉर्ड फंक्शन की तरह सजाया गया था। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस व दोनों के परिवार और दोस्त समां बांधते हुए नजर आ रहे हैं।

नीचे दिए गए वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा, उनकी मां मधु चोपड़ा, बहन परिणीति चोपड़ा, दूल्हे राजा निक जोनस, जोनस ब्रदर्स व प्रियंका और निक के दोस्तों को थिरकते हुए देख सकते हैं। संगीत समारोह की तस्वीरों में प्रियंका के साथ जोनस ब्रदर्स, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, परिणीति चोपड़ा और परिवार के कई लोग नाचते हुए नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक की जोड़ी कमाल लग रही है। संगीत सेरेमनी का वेन्यू किसी फिल्म के सेट की तरह जगमगा रहा है।

प्रियंका ने संगीत सेरेमनी का एक वीडियो व तस्वीरें शेयर की हैं…

‘देसी गर्ल’ लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

वीडियो को देखने पर आप यह भी जान गए होंगे कि दूल्हे राजा निक ने संगीत समारोह में किस तरह एंट्री की थी। प्रियंका चोपड़ा साड़ी पहने अपने ‘देसी गर्ल’ लुक में नजर आईं। एक तस्वीर में प्रियंका के बगल में नीता अंबानी और मुकेश अंबानी बैठे हुए हैं। उनके पीछे परिणीति चोपड़ा खड़ी हैं। एक दूसरी फोटो में जोनस ब्रदर्स शेरवानी में नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने इस वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में एक प्यारा मैसेज भी लिखा है।

दोनों परिवारों के बीच हुआ मुकाबला

प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, ‘संगीत सेरेमनी की शुरूआत दोनों परिवारों के बीच गाने और डांस कंपटीशन से हुई थी लेकिन यह सब प्यार और खुशियों के साथ खत्म हुआ। निक और मैं संगीत सेरेमनी जोकि शादी का ही एक अहम हिस्सा है, के लिए तैयार थे। हम दोनों साइड की तैयारियों को देखना चाहते थे। सभी की परफॉर्मेंस लाजवाब थी। हर परिवार ने गाने और डांस के जरिए अपनी कहानी बताई जो बहुत सारे हंसी-मजाक और प्यार से भरी थी। हम सभी की इन कोशिशों के लिए आभारी हैं और हम इन यादों को ताउम्र अपने साथ सहेज कर रखेंगे। ये हमारी, हमारे परिवारों की और दोस्तों के साथ की एक बेहतरीन शुरूआत है।’

प्रियंका चोपड़ा ने इन लोगों को दिया संंगीत का क्रेडिट…

प्रियंका ने मेहंदी सेरेमनी में जो कलरफुल ड्रेस पहनी थी उसे अबु जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया था। प्रियंका के संगीत में उनके आउटफिट्स की जिम्मेदारी भी उन्हें ही दी गई थी। अमी पटेल उनकी स्टाइलिस्ट थीं। प्रियंका की हेयर स्टाइलिस्ट प्रियंका बोरकर थीं। संगीत सेरेमनी में प्रियंका के मेकअप का क्रेडिट मिक्की बोरकर को जाता है। प्रियंका ने फोटो क्रेडिट राधिक जोसेफ और वेडिंग फोटोग्राफर विला होसे को दिया है। वीडियो का श्रेय सैलेब जोर्डन ली को जाता है। प्रियंका-निक की शादी का जिम्मा मुंबई की MEW वेडिंग प्लानर फर्म को दिया गया है। प्रियंका-निक की शादी और इससे जुड़ी सभी रस्में उमेद भवन में हो रही हैं।

यहां देखिए प्रियंका-निक के शादी का वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।