मेहंदी-संगीत में निक जोनस-प्रिंयका चोपड़ा ने किया जमकर धमाल, जानिए सेरेमनी की पूरी डिटेल

संगीत समारोह गणेश हेगड़े द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के संगीत सेरेमनी उम्मेद भवन पैलेस होटल के पुराने लॉन में हुआ था। संगीत सेरेमनी को गणेश हेगड़े द्वारा कोरियोग्राफ किया गया था। वेडिंग प्लानर ने कल लेजर लाइट की अरेंजमेंट के साथ एक विशाल मंच तैयार किया था। मानेसी स्कॉट और सनम बैंड ने संगीत सेरेमनी में परफॉर्मेंस करके सभी का दिल जीत लिया। जोड़े ने अपनी शादी को एक प्राइवेट अफेयर रखा है और मेहमानों ने गोपनीयता खंडों पर साइन किए हैं। मेहमानों से इस बात अनुरोध किया गया है कि वे अपने मोबाइल फोन का उपयोग न करें और शादी के कामों के दौरान फोटो पर क्लिक न करें।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने फोटोग्राफरों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम के साथ-साथ जोसेफ राधिक को अपनी शादी की फोटोग्राफी के लिए काम पर रखा है। उनकी तरफ से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया,’ठीक है। वेडिंग फोटोग्राफी करते हुए 8 साल हो गए हैं लेकिन आज रात मैंने शायद अब तक की सबसे अद्भुत संगीत रात देखी हो। वाह।”। रिपोट ने इस बात की जानकारी दि कि निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा एक साथ परफॉर्मेंस दी थी। निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए एक हिंदी गाना भी गया था। प्रियंका और उनकी मां मधु चोपड़ा ने भी एक साथ परफॉर्मेंस दी थी। इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के गाने देसी गर्ल और तुने मारी एंट्री यार… दिल में बजी घंटी यार पर उम्मेद पैलेस का बारदरी परिसर पूरी तरह से गुंज उठा।

निक ने लगाई प्रियंका के लिए मेहंदी…

इसके साथ ही मेहंदी के वक्त प्रियंका चोपड़ा ने मल्टी कलर का लहंगे के साथ कुंदन की जूलरी पहनी हुई थी।  साथ ही उन्होंने हाथों के फ्रंट साइड में थ्री-फॉर्थ तक मेहंदी लगवाई थी ।वहीं, निक ने भी शगुन के तौर पर अपनी हथेली पर थोड़ी सी मेहंदी लगवाई थी। वहीं, शूटिंग शेड्यूल के चलते परिणीत मेहंदी नहीं लगवा पाई। दुल्हा – दुल्हान की मां शादी के कामों पर व्यस्त होने के चलते शनिवार यानी आज मेहंदी लगवाने वाली है। इतना ही नहीं खाली वक्त में प्रियंका और निक के परिवार के बीच एक क्रिकेट मैच भी हुआ जिसमें प्रिंयकी की टीम जीत गई। साथ ही देर रात तक चले संगीत सेरेमनी में निक ने कई इंग्लिश सॉन्ग भी सुनाए।

यहां देखिए कितना खूबसूरत लग रहा है उम्मेद भवन…

मेहमानों के आने का सिलसिला जारी…

वेडिंग सेरेमनी के लिए दूसरे दिन यानी शुक्रवार को मेहमानों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस के इस खास मौके पर सलमान खान की बहन अर्पिता, भांजा आहिल, फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुर्खजी, प्रियंका के मैनेजर चांद मिश्रा, सिंगर मानसी स्कॉट, निक के बैंड ग्रुप में शामिल गिटारिस्ट फ्रेंकलिन जोनस के साथ-साथ कई बड़ी संख्या में देशी और विदेशी कलाकार पहुंचे थे। वहीं, मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ प्रियंका और निक के संगीत और मेहंदी सेरेमनी पर पहुंचे थे।

एक बेहतरीन कलाकार है प्रियंका चोपड़ा: चांद मिश्रा

वहीं, के मैनेजर चांद मिश्रा ने प्रियंका से जुड़ी कुछ बातें मीडिया के साथ शेयर की। चांद मिश्रा ने कहा कि प्रियंका ने अपनी मेहनत, कर्म और अपने बलबूते पर इंटरनेशनल एक्ट्रेस होने का मुकाम हासिल किया है। उन्होने कहा कि दो दशख में बॉलीवुड के कलाकारों के साथ काम किया लेकिन प्रियंका से मेरा विशेष लगाव है। मैं उन्हें एक सच्चा स्टार मानता हूं क्योंकि आजकल बॉलीवुड के कई स्टार विदेश में जाकर शादी कर रहे हैं लेकिन प्रियंका ने अपनी शादी के लिए जोधपुर के उम्मेद भवन को चुना जिसकी तारीफ करने चाहिए।

यहां देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

यहां देखिए मुकेश अंबानी का परिवार…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।