मुंबई वेडिंग रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने दी खूबसूरत स्पीच, सुनकर निक जोनस का दिल हो उठा बाग-बाग

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने मुंबई के 5 स्टार होटल JW MARIOTT में अपना पहला रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन पार्टी में करीबी दोस्तों और मीडिया के लोगों ने शिरकत की। बॉलीवुड की हस्तियों के लिए प्रियंका और निक ने आज एक पार्टी रखी है।

प्रियंका और निक हमेशा की तरह बेहद ही प्यारे लग रहे थे।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने मुंबई के 5 स्टार होटल JW MARIOTT में अपना पहला रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन पार्टी में करीबी दोस्तों और मीडिया के लोगों ने शिरकत की। बॉलीवुड की हस्तियों के लिए प्रियंका और निक ने आज एक पार्टी रखी है। इस पार्टी में सितारों समेत राजनीति जगत के लोग हिस्सा ले सकते हैं। इसकी आशंका जताई जा रही है।

प्रियंका अपने रिसेप्शन में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थी। इस मौके पर उन्होंने ब्लू कलर का लहंगा पहना हुआ था इसके साथ ही निक ने ग्रे कलर का शूट पहने हुए नजर आ रहे थे। प्रियंका और निक इस मौके पर बड़े ही रोमांटिक अंदाज में नजर आए। प्रियंका ने जहां एक खूबसूरत स्पीच देकर निक जोनस को सबसे इंट्रोड्यूस करवाया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये मेरे पति निक जोनास हैं।

वहीं जब निक जोनस ने बोलना शुरू किया तो सबसे पहले यह कहा कि इंडिया में यह मेरा पहला शो है। उन्होंने कहा- ”मुझे यहां बहुत अच्छा लगा। आप लोगों को यहां आने के लिए धन्यवाद और ये मेरी पत्नी प्रियंका चोपड़ा हैं। कहा जा रहा है कि निक जोनस (Nick Jonas) अपने हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए न्यूयॉर्क में भी एक पार्टी देंगे। बताते चलें कि 1 व 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

ये सुनिए प्रियंका चोपड़ा की स्पीच…

हाल ही में प्रियंका और निक ओमान में अपना पहला हनीमून मनाकर भारत वापस लौटे थे। कपल के करीबियों ने बताया कि 28 दिसंबर को एक बार फिर निकयांका (NickYanka) अपना दूसरा हनीमून मनाने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना होंगे। अगले साल 10 जनवरी को वह भारत लौटेंगे। नवदंपति कुछ दिन मोंटरियोक्स में भी रुकेंगे। दूसरे हनीमून पर जाने से पहले प्रियंका इन दिनों अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे करने में जुटी हैं।

ये देखिए प्रियंका और निक का वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।