प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में रखा गया था इन बातों का खास ख्याल, जोधपुर का दिखा जलवा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में हर चीज का ध्यान रखा...

इसी महीने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मुंबई में भी रिसेप्शन देंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के फेमस सिंगर निक जोनस की हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होने के बाद दोनों एक दूसरे के हो गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में हर एक चीज का ध्यान बेहद ही खास तरीके से रखा गया था। चाहें बात शादी में किए गए मेकअप की हो या फिर मेहंदी लगाने की हर एक किसी चीज का ध्यान रखा गया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी में मेकअप करने के लिए वैसे तो 15 एक्सपर्ट की टीम को काम पर रखा गया था। इतना ही नहीं प्रियंका का मेकअप करने के लिए सेलिब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कांट्रेक्टर को बुलाया गया था। साथ ही प्रियंका की शादी में जोधपुर की मेकअप आर्टिस्ट दीप्ति गोयल को भी बुलाया गया था। इस खास मौके पर दीप्ति अपने साथ पांच असिस्टेट्स को लेकर पहुंची थी और उन्होंने प्रियंका की बिजनेस पार्टनर और वेडिंग ऑर्गनाइजर अपर्णा मंगनानी और प्रियंका की स्पोकवूमन नताशा पॉल का मेकअप किया था।

मेहंदी सेरेमनी में थी ये सुविधा…

वहीं, प्रियंका की शादी में उनके हाथ पर मेहंदी रचाने का काम जोधुपर की मेहंदी आर्टिस्ट ममता तातेड़ की पूरी टीम ने किया था। जोधुपर की मेहंदी आर्टिस्ट ममता तातेड़ की पूरी टीम ने किया था। क्रिश्चियन वेडिंग सेरेमनी और दूसरे कामों में बिजी रहने के चलते कई मेहमान शुक्रवार-शनिवार को मेहंदी नहीं लगवा पाए थे। इनके लिए ममता और उनकी पूरी टीम को रविवार की दोपहर भी बुलाया गया था। ममता इस मौके पर अपनी 5 सदस्यों वाली टीम के साथ रविवार को भी मेहंदी लगाने पहुंची थी।

प्रियंका को मिला 55 लाख का गिफ्ट…

वहीं, निक के पापा पॉल केविन जोनस और निक के मॉम डेनिश जोनस ने अपनी बहु प्रियंका को 55 लाख के हीरे के इयररिंग्स दिए थे। इयररिंग्स में हर हीरा अपने आप में यूनिक था। 170 हीरे के नगो से ये ईयरिंग तैयार किया गया था। उम्मेद भवन के प्लाजा एरिया में मंडप को बनाया गया था। मंडप 40 फिट ऊंचा बनाया गया था। बेंगलूरू से आए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अगुआई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े और निक- प्रियंका एक दूसरे के हो गए। शादी के दौरान जूते छिपाई की रस्म भी हुई। इसमें परिणीति ने जीजा निक से करोड़ो रुपये की मांग की।

यहां देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ा वीडियो…

यहां देखिए शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

संगीत सेरेमनी में हुई कुछ ऐसे मस्ती…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।