Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: हिंदू रीति-रिवाज से आज निक जोनस के साथ सात फेरे लेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस की शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हो चुकी है...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और हॉलीवुड के मशहूर सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हो चुकी है। जोधपुर के उमेद भवन में परिवार और दोस्तों के बीच दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। प्रियंका और निक आज हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे।

प्रियंका इस शादी में अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनेंगी। वहीं शादी में फोटो और वीडियो शूट का पूरा काम उसी कंपनी को दिया गया है जिसने अनुष्का-विराट और दीपवीर की शादी को कवर किया था। रिपोर्ट के मुताबिक मडंप तकरीबन 40 फुट ऊंचा बनवाया गया है।

प्रियंका-निक की शादी के लिए सजाया गया उमेद भवन रंग-बिरंगी रोशनी से नहा रहा है। शादी के बाद शनिवार शाम खूब आतिशबाजी की गई। प्रियंका और निक की मेहंदी और संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात अंबानी परिवार भी जोधपुर पहुंचा था। आज दिसंबर को शादी होने के बाद इसी महीने नवविवाहित दंपति ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी है।

वहीं प्रियंका चोपड़ा ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी रिसेप्शन में शामिल होने का न्योता दिया है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में पीएम मोदी शामिल हो सकते हैं। वहीं बॉलीवुड जगत के तमाम अपने दोस्तों के लिए प्रियंका ने मुंबई में रिसेप्शन रखा है। बताया जा रहा है कि निक ने शादी के बाद अपनी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए न्यूयॉर्क में भी एक पार्टी रखी है।

मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी। यहां पर सभी की निगाहें सलमान खान पर रहेंगी। दरअसल ‘भारत’ फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था। उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि दबंग खान प्रियंका से खासा नाराज हैं। अब देखना ये है कि क्या सलमान खान प्रियंका के रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बनेगे या नहीं।

वेल प्रियंका और निक की शादी को लेकर आपको क्या कहना है हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं

वीडियो में  देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी सारी जानकारी…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।