Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: दूल्हा-दुल्हन संग जोधपुर रवाना हुए ये मेहमान, देखिए लिस्ट

आज प्रियंका चोपड़ा के आवास पर पूजा-पाठ करने के बाद मंगल कार्य की शुरुआत कर दी गई है। दूल्हा-दुल्हन के साथ जोधपुर जाने वालों की लिस्ट सामने आई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding) का जश्न अब शुरू हो गया है। आज प्रियंका चोपड़ा के आवास पर पूजा-पाठ करने के बाद मंगल कार्य की शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ ही दूल्हा-दुल्हन के साथ जोधपुर जाने वाले रिश्तेदार-परिवार की लिस्ट सामने आई है। इसमें दस लोगों के नाम शामिल हैं। जिसमें कि सबसे कम लोग प्रियंका की ओर से दिख रहे हैं। लिस्ट में बारातियों की भरमार दिख रही है। इस लिस्ट में निक जोनस के भाई जोय जोनस और सोफी टर्नर (Joe Jonas and Sophie turner) का नाम भी है। इसके अलावा कुल 10 लोगों में चार पुरुष और बाकि छह महिलाओं का नाम है।

पिंकविला की जानकारी के मुताबिक, बुधवार को प्रियंका और निक की शादी में साथ जाने वाले मेहमानों की लिस्ट सामने आई है। इसमें कुल 10 लोग हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- जोसेफ एडम जोनस (निक के भाई), टकर जोनाथन मॉस (हॉलीवुड एक्टर), सोफी बेलिंडा टर्नर (निक की भाभी), यास्मिने देसांते, निकोलस जोनस, प्रियंका चोपड़ा, चंचल डिसूजा, तमन्ना दत्त, सुदीप दत्त, केफीर डेविड गोल्डन।

इसमें प्रियंका चोपड़ा की ओर से चंचल डिसूजा, तमन्ना दत्त और सुदीप दत्त जा रहे हैं तो वहीं, दूल्हे राजा निक की ओर से पांच लोग साथ जाएंगे। इनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। इसको लेकर सभी लोग राजस्थान के जोधपुर के लिए रवाना होंगे। शादी की सारी रस्में इसी भवन में की जाएगी। हालांकि संगीत-मेहंदी की रस्म का वेन्यू भी चेंज करना पड़ा है।

 

पांच दिन तक बंद रहेगा उम्मेद भवन
मंगलवार को मानव मंगलानी ने पोस्ट शेयर की थी। उसके मुताबिक, उम्मेद भवन पैलेस को पांच दिन तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है। नोटिस में लिखा है कि पैलेस को 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक बंद रखने की बात सामने आई। इसमें यह भी लिखा हुआ है कि म्यूजियम के रख-रखाव आदि कारणों से बंद रखा जा रहा है। वैसे इमसें आदि कारणों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को मान सकते हैं। हालांकि यहां पर म्यूजियम पैलेस को बंद करने के लिए प्रियंका-निक की शादी का अधिकारिक तौर पर जिक्र नहीं किया है। लेकिन अब यह बात साफ हो गई है कि शादी की तैयारी इन दिनों में ही शुरू हो जाएगी।

यहां देखिए प्रियंका-निक का वीडियो…

प्रियंका-निक के शादी से पहले पूजा की तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.