Exclusive: दीपवीर की राह पर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, मेहमानों से साइन कराया ‘गोपनीय’ पेपर

EXCLUSIVE: Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding शादी में पहुंचे मेहमानों को करना होगा ये काम, फोटो खींची तो...

EXCLUSIVE: Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding शादी में पहुंचे मेहमानों को करना होगा ये काम, फोटो खींची तो...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आने वाले सप्ताह में जोधपुर के ताज उमेद भवन पैलेस में शादी तैयार हैं| पहले अपने रिलेशनशिप और बाद में अपनी शादी के चलते खबरों का हिस्सा बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने परिवार वालों के साथ जोधपुर पहुंच चुके हैं। इससे पहले, हमने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा था | दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले हुए नज़र आये| आपको बता दें प्रियंका और निक की ये शादी प्रतिष्ठित उमेद भवन पैलेस में होने वाली है। इससे पहले, हमने आपको बताया था कि प्रियंका और निक की शादी में भी दीपवीर की तरह फोन का उपयोग नहीं करना है| ऐसा इसलिए क्योंकि वो दोनों नहीं चाहते कि उनकी शादी के समारोह के दौरान किसी तरह की कोई तस्वीर लीक हो| इसलिए उन्होंने मेहमानों से ये विनती की है कि वो उनकी शादी के समारोहों के दौरान फोन का यूज़ ना करें!

लेकिन, अब हमें जानकारी मिली है कि सुरक्षा को और भी बढ़ा दिया है| यही नहीं बल्कि प्रियंका और निक कि उनकी शादी में नहीं चाहते कि कोई उनकी तस्वीर खींचे| इसलिए उन्होंने मेहमानों से कहा है कि वो कॉन्फिडेंशीएलिटी क्लॉज़ पर साइन कर दें| गौरतलब है कि शादी में जो भी शामिल होगा उसे पर्सनल फोन किया गया है| साथ ही साथ इस बात ध्यान दिया जा रहा है कि कोई गेट क्रैशर वहां पर ना पहुंचे |

वहीँ प्रियंका की शादी की बात करें तो मधु चोपड़ा के घर में प्री-शादी पूजा के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास जोधपुर पहुंच गए है| प्रियंका और निक एक साथ बहुत ही खूबसूरत नज़र आ रहे थे| वे दोनों पारंपरिक पोशाक में नज़र आये| निक के भाई, जो और उनके मंगेतर सोफी टर्नर भी पूजा के लिए उपस्थित थे। आज, प्रियंका और निक संगीत नाईट का आयोजन करने वाले हैं| साथ ही प्रियंका के हाथों लगने वालीै है| ऐसे में हमें उनकी तस्वीरों का इंतज़ार करना होगा|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।