निक के मॉम डैड ने बहु प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार, दिया 55 लाख का ये गिफ्ट

क्रिश्चिन और हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियंका चोपड़ा को शादी के उपहार के तौर पर निक के मॉम डैड ने 55 लाख का गिफ्ट दिया...

  |     |     |     |   Updated 
निक के मॉम डैड ने बहु प्रियंका चोपड़ा पर लुटाया प्यार, दिया 55 लाख का ये गिफ्ट

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) क्रिश्चिन और हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियंका चोपड़ा को शादी के उपहार के तौर पर निक के मॉम डैड ने 55 लाख के इयररिंग्स दिए हैं।

खबरों के मुताबिक निक के पापा पॉल केविन जोनस और निक के मॉम डेनिश जोनस ने अपनी बहु प्रियंका को 55 लाख के हीरे के इयररिंग्स दिए हैं। इयररिंग्स में हर हीरा अपने आप में यूनिक है। 170 हिरे के नगो से ये ईयरिंग तैयार किया गया है।

इसकी डॉलर में कीमत 79,500 है जबकि भारतीय रूपये के मुताबिक ये 55 लाख का है। वोग को दिए इंटरविव्यू में प्रियंका ने बताया था कि उनकी सासु मां सोचती हैं कि वो पिछले जन्म में भारतीय थी। वहीं प्रियंका की शादी में उनकी सास डेनिश जोनस ने उनपर खूब प्यार बरसाया।

मेहंदी की रस्म के वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के सदस्य गानों का आनंद लेते हुए खूब मजे कर रहे थे। इसी दौरान एक ऐसा वक्त भी आया जब सभी की आंखें नम हो गई। प्रियंका के चाचा पवन चोपड़ा ने किशोर का एक गाना गुनगुनाया जो प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा को पसंदीदा गान हुआ करता था।

प्रियंका चोपड़ा को सास-ससुर द्वारा मिला ये गिफ्ट…

अपने पिता के पसंदीदा गाने को सुनते ही प्रियंका रोने लगीं और उन्हें याद करने लगी। साथ ही पूरा परिवार भी उनके साथ भावुक हो गया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वो हमेशा से ही उम्मेद भवन में ही शादी करना चाहती थी और उनके पिता की भी यहीं इच्छा थी।

वहीं, बात करें प्रियंका और निक की शादी की तो उसके लिए उम्मेद भवन के चप्पे-चप्पे को रंग-बिरंगे फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक निक की बारात किसी शाही अंदाज में शहर से निकली। बारात में शामिल देसी-विदेशी मेहमान बॉलीवुड और हॉलीवुड के गानों पर झूम रहे थे।

बारात के बारादरी पहुंचने के बाद निक ने तोरण मारने की रस्म पूरी की। शादी में हिंदू रस्मों को निभाते हुए निक बहुत खुश और उत्साहित थे। विवाह मंडप में पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और निक ने सात फेरे लिए। पाली जिले के राणावास के रहने वाले पंडित चंद्रशेखर की अगुवाई में शादी संपन्न हुई।

इस दौरान खास बात यह रही कि निक सभी रस्मों का मतलब अंग्रेजी भाषा में जानना चाहते थे इसलिए शादी के समय एक शख्स उन्हें सभी रस्मों को अंग्रेजी में समझा रहा था। साथ ही वह शख्स उन्हें पंडित जी के निर्देशों को भी अंग्रेजी में बता रहा था।

देखिए प्रियंका की शादी से जुड़ी अन्य तस्वीरें…

View this post on Instagram

It all began as a fierce song & dance competition between the families but ended, as always, as a huge celebration of love.  Nick and I were looking forward to the Sangeet (musical evening), another pre wedding ritual.. and to see what each side had put together. And what a performance it was. Each family telling our stories through song and dance, filled with lots of laughter and love. We were both filled with gratitude for the effort, the love and the laughter and will carry the memories of this special evening for the rest of our lives. It is an amazing start to a lifetime of togetherness for our families and friends…#grateful @nickjonas 📹/📷: @calebjordanlee @josevilla @josephradhik

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

View this post on Instagram

Friends.. family.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , ,

Leave a Reply