Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: बारात के लिए ऐसे सजाए गए घोड़ा-हाथी, विमान से उतरने वाले हैं निक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी भारतीय परंपरा के अनुसार की जा रही है। दूल्हे राजा के बारात की कुछ तस्वीरें आई हैं। इसमें घोड़े और हाथी को सजाया गया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी आज भारतीय परंपरा के अनुसार की जा रही है। अभी-अभी दूल्हे राजा के बारात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें घोड़े और हाथी को जबरदस्त ढंग से सजाया गया है। इससे साफ पता चल रहा है कि विदेशी बारात पर देसी रंग चढ़ गया है। वैसे बाराती तो निकल चुके होंगे लेकिन दूल्हे राजा निक जोनस विशेष विमान के जरिए उतरने वाले हैं। उसके बाद उन पर राजकुमार की तरह फूलों की बरसात होगी।

वैसे ये सबकुछ भारतीय परंपरा के अनुसार किया जा रहा है। अब तक की तस्वीरों से साफ पता चल रहा है कि निक के परिवार वाले और रिश्तेदार यहां जमकर मजा ले रहे हैं। मेहंदी और संगीत की तस्वीरें तो यही कह रही हैं।

जूम टीवी ने निक और प्रियंका की दो तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में घोड़े को सजाया गया है। इस पर दूल्हे राजा सवार हो सकते हैं। इसके अलावा एक हाथी को भी सजाया गया है। इन दोनों तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि राजा-महाराजा जैसी तैयारियां की गई है।

हालांकि पहले भी यह बात सामने आ चुकी है कि आज की शादी धूम-धड़ाके के साथ इंडियन स्टाइल में होगी। इसमें देसी संगीत का रस भी मिलेगा। इसके लिए पंजाबी बैंड आदि की व्यवस्था की गई है। संगीत से तो हमारे दूल्हे राजा और प्रियंका को बहुत लगाव है तो फिर संगीत तो खास होगा ही।

देखिए घोड़ा और हाथी के सजावट की फोटो…

शादी का मंडप यूं सजा है
प्रियंका और निक की शादी के लिए मंडप उम्मेद भवन पैलेस में ही बनाया जा चुका है। इसको प्यारे-प्यारे फूलों से सजाया गया है। बारादरी परिसर में शादी का मंडप बनाया गया है, जहां पर प्रियंका और निक शादी के लिए सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधेंगे। इतना ही नहीं मंडप संगमरमर के पत्थरों से तराशने की बात भी सामने आई है। यहां पर सुरक्षा की तो बहुत ही कड़ी व्यवस्था की गई है। मंडप की ऊंचाई 40 फीट ऊंची बताई जा रही है। 01 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा से शादी की गई थी। इसके लिए 50 किलो सफेद रंग के फूल मंगाए गए थे।

यहां देखिए प्रियंका और निक की एक वीडियो…

यहां देखिए प्रियंका-निक की प्यारी तस्वीरें…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.