प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के लिए दूल्हे के पर्सनल शेफ ने तैयार किया था 18 फीट का वेडिंग केक

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के लिए दूल्हेराजा के पर्सनल शेफ ने 18 फीट का 'वेडिंग केक' तैयार किया था। निक ने निजी शेफ कुवैत और दुबई से आए थे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मिसेज निक जोनस बन चुकी हैं। प्रियंका और निक ने शनिवार को क्रिश्चियन और रविवार को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। रविवार को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से संगीत सेरेमनी का एक वीडियो और कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। संगीत फंक्शन की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्यक्रम कितना भव्य था। जोनस ब्रदर्स और उनके माता-पिता कपड़ों से लेकर हर अंदाज तक भारतीय रंग में रंगे नजर आए। पूरी शादी में एक खास बात यह भी रही कि निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ को भी बुलाया था।

प्रियंका और निक की शादी के लिए शनिवार और रविवार को उम्मेद भवन पैलेस में मेहमानों का खातिरदारी के लिए 200 से ज्यादा लोग लगाए गए थे। शादी में मेहमानों को लजीज व्यंजन परोसने का जिम्मा ताज होटल के 50 से ज्यादा शेफ को दिया गया था। इसके अलावा निक ने कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ्स को भी बुलाया था। उन्होंने दूल्हे-दुल्हन की वेडिंग के लिए 18 फीट का केक तैयार किया था। निक के निजी शेफ्स एक दिन पहले शहरभर में घूमे और खास मसालों और राज्य के ट्रेडिशनल फूड के बारे में जानकारी ली।

निक के निजी शेफ्स ने राजस्थानी खाने के बारे में जुटाई जानकारी

निक के शेफ जोधपुर के फेमस पंजाबी चिकन कॉर्नर भी गए थे। वहां के मालिक करण बख्शी ने बताया कि शेफ्स ने मारवाड़ के मसालेदार खाने और नॉनवेज वैरायटी के बारे में उनके जानकारी ली। शादी में खाने से लेकर उसे सर्व करने तक का खास ध्यान रखा गया था। फिलहाल उनकी शादी क्रिश्चियन और हिंदू परंपरा से हो चुकी है। सोमवार को निक और प्रियंका दिल्ली के रवाना हो जाएंगे. वहां पहुंचकर नवविवाहित दंपति रिसेप्शन की तैयारियों में जुट जाएंगे। यह रिसेप्शन दिल्ली के 5 स्टार होटल में रखा गया है।

अब दिल्ली में होगा प्रियंका और निक का रिसेप्शन

दिल्ली के बाद बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियों के लिए इसी महीने मुंबई में भी रिसेप्शन रखा गया है। सूत्रों की मानें तो दिल्ली-मुंबई के बाद निक ने अपने दोस्तों और हॉलीवुड जगत के तमाम सितारों के लिए न्यूयॉर्क में भी पार्टी रखी है। फिलहाल प्रियंका और निक के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दंपति ने न्यूयॉर्क की एक मैगजीन से अपनी शादी की फोटो का 17 करोड़ रुपए में कॉन्ट्रैक्ट किया है। माना जा रहा है कि इसी वजह से अभी तक उनकी शादी की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया में नहीं आई है।

यहां देखिए प्रियंका-निक के शादी का वीडियो…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।