प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी की तारीख का खुलासा, जानिए कब-कहां-कैसे-क्या होगा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की तारीख भी सामने आ गई है। सूत्रों का कहना है कि इनकी शादी 01 दिसंबर को होने जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के शादी की तारीख भी सामने आ गई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के वेडिंग कार्ड के बाद प्रियंका-निक के शादी को लेकर चर्चा चल रही थी। अब सूत्रों का कहना है कि इनकी शादी 01 दिसंबर को होने जा रही है। वहीं, तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में हल्दी, संगीत, मेंहदी आदि रस्म को भी परंपरा के अनुसार किया जाएगा। यह भी कहा जा रहा है कि इनकी शादी राजस्थान के जोधपुर में ही की जाएगी। हालांकि शादी के तारीख की घोषणा अधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। प्रियंका और नीक ने अपनी ओर से अब तक छुपाए रखा है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मेहंदी और संगीत का रस्म 29 और 30 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 1 दिसंबर को शादी होगी। ये सारे रस्म जोधपुर के मेहरगढ़ किले में होंगे। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जोधपुर में देखा गया था। अब ऐसा माना जा रहा है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका और नीक भी शादी कर लेंगे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के फैंस को शादी के कार्ड का इंतजार है। शादी का कार्ड सामने आते ही सारी बातें साफ हो जाएंगी। अब देखते हैं कि इनकी ओर से ये खुशखबरी कब मिलती है।

110 मेहमान होंगे शामिल
इससे पहले इनकी शादी को लेकर अफवाह चल रही थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी कर सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना था कि शादी की रस्म तीन दिनों तक चलेगी। यानी कि शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर को शुरू होगा। इसके बाद 2 दिसंबर तक चलेगी। लेकिन अब ये सबकुछ बदल गया है। वैसै ऐसा माना जा रहा है कि जोधपुर में शादी होगी। इस शादी में करीब 200 मेहमान शामिल होने की बात कही जा रही थी फिलहाल कहा जा रहा है कि 110 मेहमानों की लिस्ट तैयार की गई है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ओर से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे इनकी ओर से जवाब मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शादी कब होगी।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.