जानिए आखिरी मौके पर प्रियंका चोपड़ा को क्यों बदलना पड़ा मेहंदी और संगीत फंक्शन का वेन्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा- निक जोनस 1-2 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारिया शुरू हो चुकी है...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) 1-2 दिसम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारिया शुरू हो चुकी है इसी के चलते हाल में प्री-वेडिंग पूजा की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें प्रियंका ने अपने ससुराल वालों को भारत के रंग में रंग दिया है।

ताजा खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक की संगीत और मेंहदी की रश्मों के लिए जगह में बदलाव कर दिया है। जहां मेहंदी और संगीत की दो रश्में मेहरानगढ़ किले में होने वाली थी। वहीं अब ये रश्में उम्मेद भवन में ही होगी। मेहरानगढ़ किले की बुकिंग रश्मे शुरू होने के एक दिन पहले कैंसिल हुईं हैं।

प्रियंका चाहती थी कि मेहंदी और संगीत की रश्में मेहरानगढ़ जिले में हो और वहां से उम्मेद भवन जाने के लिए उन्हें पुलिस की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। लेकिन इन दिनों राजस्थान में चुनाव चल रहा है इसके चलते वहां कि पुलिस ने सुरक्षा देने से मना कर दिया है। जिस वजह से आखिर मौके पर प्रियंका ने किले की बुंकिग कैंसिल की।

बताते चलें कि उम्मेद भवन पैलेस को पांच दिन तक पर्यटकों के लिए बंद रखा गया है। नोटिस में लिखा है कि पैलेस को 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक बंद रखा जाएगा। इसमें यह भी लिखा हुआ है कि म्यूजियम के रख-रखाव आदि कारणों से बंद रखा जा रहा है। वैसे इमसें आदि कारणों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को मान सकते हैं।

हालांकि यहां पर म्यूजियम पैलेस को बंद करने के लिए प्रियंका-निक की शादी का अधिकारिक तौर पर जिक्र नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अभी तक प्रियंका-निक की ओर से भी शादी की घोषणा नहीं की गई है। जबकि, शादी बेहद नजदीक आ गई है और फैंस बेताब हैं। वेल प्रियंका के आखिरी मौके पर बुकिंग कैंसल करने को लेकर आपका क्या कहना है हमे नीचे कमेंट्स लिखकर जरूर बताए

वीडियो में देखिए प्रियंका-निक की शादी की सारी जानकारी…

देखिए प्रियंका और निक की शानदार तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।