दुल्हन की तरह सजा प्रियंका चोपड़ा का घर, शादी की तैयारियां हुईं शुरू

दीपवीर के बाद अब प्रियंका और निक की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। प्रियंका चोपड़ा के घर की हालियां तस्वीरें सामने आईं हैं...

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। दीपवीर के बाद अब प्रियंका और निक की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) के घर की हालियां तस्वीरें सामने आईं हैं। इसमें उनका घर लाइट्स से सजा हुआ है। प्रियंका और निक की शादी की तैयारियां जोरो से चल रहीं हैं। इसी के चलते निक (Nick Jonas) भारत आए हुए हैं इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।

वहीं प्रियंका ने निक के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। फोटो में निक और प्रियंका एक-दूसरे के बेहद ही करीब नजर आ रहे हैं। वैसे दोनों की जोड़ी बहुत ही प्यारी है। प्रियंका और निक अक्सर एक-दूसरे के साथ हसीन लम्हा बिताते नजर आते हैं।

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी दो दिन और दो रस्मों से शादी करने वाले हैं। इनकी शादी भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह दो दिन तक होगी। इसके साथ ही प्रियंका और निक के वेडिंग डेट में बदलाव देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी दो दिन 2 और 3 दिसंबर को शादी करेंगे। 02 दिसंबर को हिंदू और 3 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा के अनुसार शादी होने की बात कही जा रही है। शादी की दोनों रस्में जोधपुर के उमेद भवन में ही होगी।

वहीं इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी खत्म होने के बाद दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली का एक फाइव स्टार होटल चुना गया है। मुंबई में प्रोफेशनल दोस्तों और दिल्ली में खास रिश्तेदारों के लिए पार्टी का आयोजन किया जाएगा।

ठीक वैसे ही जैसे कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने बेंगलुरु के बाद मुंबई का रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है। फिलहाल प्रियंका दिल्ली में भी फिल्म स्काइ इज पिंक की शूटिंग में व्यस्त हैं। शादी के लिए निक जोनस भी कल दिल्ली पहुंचे हैं। यहां पर प्रियंका ने दिल खोलकर उनका स्वागत किया।

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।