निक जोनस के हाथ की मेहंदी पर प्रियंका के अलावा लिखा है ‘ॐ’, क्या आपने गौर किया?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने शनिवार रात अपनी मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर कीं। निक के हाथ में लगी मेहंदी पर प्रियंका के अलावा 'ॐ' लिखा हुआ है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस की शनिवार को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी हो चुकी है। रविवार को यानी आज प्रियंका और निक हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे। शनिवार रात प्रियंका और निक ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की कुछ फोटो शेयर की थीं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की जोड़ी बहुत अच्छी लग रही हैं। एक तस्वीर में निक प्रियंका के पास बैठे हैं और उनके हाथ पर लगी मेहंदी साफ दिख रही है। उनके हाथ पर प्रियंका का नाम लिखा है और लिखा है ‘ॐ’।

निक के हाथों पर लगी मेहंदी में प्रियंका के नाम से पहले ‘ॐ’ लिखा है। जाहिर सी बात है कि ‘ॐ’ का शाब्दिक अर्थ हमारे जीवन में, भारतीय संस्कृति में और अध्यात्म की दृष्टि में क्या है, निक को इस बारे में जरूर बताया गया होगा। फिलहाल जोधपुर के उमेद भवन में प्रियंका और निक की शादी का जश्न जोरों पर जारी है। मेहंदी के समय प्रियंका जिस मल्टीकलर स्कर्ट में नजर आ रही हैं उसे अबु जानी और संदीप खोसला ने तैयार किया है।

प्रियंका ने शेयर कीं मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें…

बताते चलें कि शनिवार रात जोधपुर स्थित उमेद भवन रंग-बिरंगी रोशनी से नहा रहा था। आज हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बाद नवविवाहित दंपति इसी महीने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन रखेंगे। प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी रिसेप्शन में आने के लिए आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन में पीएम मोदी शिरकत कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने बीजेपी और कांग्रेस के भी कई दिग्गज नेताओं को रिसेप्शन का न्योता दिया है।

मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में बॉलीवुड जगत की तमाम हस्तियां शिरकत करेंगी। यहां पर सभी की निगाहें सलमान खान पर रहेंगी। दरअसल ‘भारत’ फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर किया गया था। उन्होंने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद कहा जा रहा था कि दबंग खान प्रियंका से खासा नाराज हैं। बताया जा रहा है कि निक ने अपने दोस्तों और हॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए न्यूयॉर्क में भी एक पार्टी रखी है।

वीडियो में  देखिए प्रियंका और निक की शादी से जुड़ी सारी जानकारी…

देखिए प्रियंका और निक की तस्वीरें…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।