प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के मुंबई रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों ने सजाई महफिल, जानिए पार्टी की पूरी डिटेल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) ने गुरुवार को मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी रखी थी। बॉलीवुड जगत के तमाम सितारों ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। ये है निकयांका (NickYanka) के रिसेप्शन की पूरी डिटेल।

निकयांका के रिसेप्शन में लगा बॉलीवुड सितारों का मेला।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) इसी महीने की 1 व 2 तारीख को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। निकयांका (NickYanka) ने शादी के बाद 4 दिसंबर को दिल्ली में पहली रिसेप्शन पार्टी रखी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया था। बीते गुरुवार प्रियंका-निक ने बॉलीवुड सितारों के लिए मुंबई में रिसेप्शन रखा था। उनके रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया के ज्यादातर सितारों ने शिरकत की थी।

इस पार्टी में जहां प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) ने मेहमानों का स्वागत किया, तो वहीं उन्होंने दामाद निक जोनस (Nick Jonas) के साथ भी जमकर डांस किया। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। निकयांका (NickYanka) की इस पार्टी में बॉलीवुड जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की।

पार्टी में सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, करण जौहर, जान्हवी कपूर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, कंगना रनौत, ए.आर. रहमान, परिणीति चोपड़ा, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, हरमन बावेजा, ऋतिक रोशन, उर्मिला मातोंडकर, सिमी ग्रेवाल, रेखा, गोविंदा, बॉबी देओल, सुभाष घई, मधुर भंडारकर समेत कई बड़े कलाकारों ने नवदंपति को जीवन के नए पड़ाव की शुभकामनाएं दीं।

पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स ने जमकर मस्ती की। डांस फ्लोर पर सितारे नाचते नजर आए। प्रियंका-निक ने भी मेहमानों संग खूब जमकर डांस किया। निक ने अपनी सास मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) के साथ भी ‘तनु वेड्स मनु’ के गाने ‘लंदन ठुमकदा’ पर डांस किया। पार्टी खत्म होने के बाद नवदंपति मेहमानों को बाहर तक छोड़ते हुए भी दिखाई दिए।

बताते चलें कि इसी महीने 1 व 2 तारीख को प्रियंका और निक ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों ने ही शिरकत की थी। नवदंपति ओमान में हनीमून मनाकर आ चुके हैें और अब इसी माह के अंत में अपने दूसरे हनीमून के लिए स्विटजरलैंड रवाना होंगे। फिलहाल अब आप एन्जॉय कीजिए निकयांका (NickYanka) के मुंबई रिसेप्शन में सजे बॉलीवुड सितारों के मेले की कुछ यादगार तस्वीरें और वीडियो को…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।