Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: 3720 घंटों में बना ‘देसी गर्ल’ का लहंगा, इसकी ये बात है सबसे खास

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Photos: यहां जानें प्रियंका के लहंगे में क्या है खास, लिखा हुआ है निक जोनास संग इन खास लोगों का नाम

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding Photos: यहां जानें प्रियंका के लहंगे में क्या है खास, लिखा हुआ है निक जोनास संग इन खास लोगों का नाम

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तस्वीरें सामने आ गयी है और उनपर से हमारी नज़रें नहीं हट रही है| प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए एक लाल रंग का जोड़ा पहना था| प्रियंका का ये लहंगा एक रंग का था| इस ड्रेस में प्रियंका तो खूबसूरत लग ही रही थी लेकिन उनका लहंगा भी कम खूबसूरत नहीं था|

इस लहंगे को बहुत ही बारीकी से बनाया है|प्रियंका चोपड़ा की हिन्दू शादी की बात करें तो भारतीय फैशन डिजाइनर, सब्यासाची ने उसे प्रियंका के लिए खासतौर पर बनाया है| प्रियंका चोपड़ा के इस लहंगे को बनाने के लिए| भारत के शहर कलकत्ता से 110 एम्ब्राइडर्स लगे हुए थे जिन्होंने 3,720 घंटों में प्रियंका के लहंगे पर बने डिज़ाइन्स को बनाया|

साथ ही साथ प्रियंका चोपड़ा की रिक्वेस्ट पर उनके लहंगे पर उनके पति निक जोनास और उनके माता-पिता, अशोक और मधु के नाम को हिंदी में लिखा गया था| उनकी स्कर्ट की कमर बंद पर ये सभी डिज़ाइन बनाये गए थे|

आपको बता दें प्रियंका चोपड़ा ने अपने लहंगे के साथ मुगल ज्वेलरी पहनी हुई थी जिसमें बिना काटे हुए हीरे लगे हुए थे| साथ ही साथ उनके ज्वेलरी में जापानी कल्चर के मोती लगे हुए थे| साथ ही साथ प्रियंका के इस हार में 22 कैरेट का सोना था|

वहीँ निक जोनास ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी साथ ही साथ उन्होंने पगड़ी भी पहनी थी जिसे देखने के बाद निक किसी देसी दूल्हे से कम नहीं लग रहे थे| निक ने अपने शेरवानी के साथ एक दुपट्टा लिए हुए था वहीँ गोल्डन कलर की जूती पहनी थी| इसके अलावा उनके गले में मोतियों का हार भी था|

प्रियंका और निक को शादी के इन तस्वीरों को देखने के बाद ये बात तो साफ़ है कि दोनों के शादी का ये बंधन बहुत ही प्यार भरा है| इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे के प्यार में खोये हुए हैं| आपको कैसा लगा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का ये अंदाज़? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।