प्रिंयका चोपड़ा निक जोनस वेडिंग: आज की बारात होगी बेमिसाल, आसमान से यूं उतरेंगे दूल्हे राजा निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजा-महाराजा की तरह होगी। निक बारात लेकर विमान से महल के द्वार पर उतरेंगे, मंडप तक वे घोड़ी पर सवार हो कर जाएंगे।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding) बॉलीवुड की शादियों से बहुत जुदा है। आज निक जोनस बारात लेकर जाएंगे और प्रियंका चोपड़ा को अपना बना लेंगे। वैसे बारात में आप शामिल तो नहीं हो सकते हैं लेकिन खबर के जरिए उनके बारात को महसूस कर सकते हैं। निक जोनस के बारात को देखकर कहेंगे, यार सच में ये तो राजा-महाराजा जैसे बारात लेकर जा रहे हैं। वैसे सबसे खास बात यह है कि दूल्हे राजा निक जोनस एक विशेष विमान से महल के द्वार पर उतरेंगे। इसके बाद उन पर फूलों से बरसात की जाएगी। एकदम जन्नत सा नजारा होगा जैसा कि हम बीते कुछ दिनों से जोधपुर का नजारा देख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी राजा-महाराजा की तरह होगी। निक बारात लेकर विमान से महल के द्वार पर उतरेंगे, इसके बाद मंडप तक वे घोड़ी पर सवार हो कर जाएंगे। बैंड और पंजाबी संगीत के साथ इनका बारात निकाला जाएगा। इतना ही नहीं बारातियों के लिए विंटेज कार होगी। एक दो नहीं बल्कि एक काफिला होगा। इसके लिए बारातियों को पगड़ी आदि भी पहनाया जाएगा। बारात की बातों को सुनकर लग रहा है कि राजस्थान के राजवाड़े की महक इसमें भरी हुई है। इसके लिए भारत के सबसे महान पंडित चंद्रशेखर शर्मा को बुलाया गया है। ये अंग्रेजी में निक को मंत्र बताएंगे। बताते चलें कि रणवीर सिंह भी सीप्लेन से बारात लेकर गए थे।

ऐसा है शादी का मंडप
प्रियंका और निक की शादी के लिए मंडप उम्मेद भवन पैलेस में ही बनाया गया है। इसको फूलों से सजाया गया है। बारादरी परिसर में शादी का मंडप बनाया गया है, जहां पर प्रियंका और निक शादी के लिए सात फेरे लेंगे। इतना ही नहीं मंडप संगमरमर के पत्थरों से तराशा गया है। यहां पर भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। मंडप की ऊंचाई 40 फीट ऊंची बताई जा रही है। अब ये कितना सुंदर होगा, इसके लिए तस्वीरों का इंतजार करना होगा। वैसे इनकी तरह ही मंडप को सजाया गया होगा। 01 दिसंबर को क्रिश्चन परंपरा से शादी की गई इसके लिए 50 किलो सफेद रंग के फूल मंगाए गए थे।

यहां देखिए प्रियंका-निक के मेहंदी का वीडियो…

देखिए शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें…

वीडियो में देखिए प्रियंका चोपड़ा की जर्नी…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.